-विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की एल्यूमिनी एसोसिएशन द्वारा रविवार, 23 मार्च 2025 को भव्य एल्यूमिनी मीट स्मृति अनुगूंज 2025 का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के सचिव विनीत गोयल, प्राचार्या प्रो. डॉ. निशा सिंह, शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा एवं सभी प्रवक्ताओं की उपस्थिति में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीएड, एमएड, बीए, बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम के सभी पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस महाविद्यालय ने उनके भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।
एल्यूमिनी को बताया महाविद्यालय का गौरव
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. निशा सिंह ने सभी पूर्व छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भविष्य में और अधिक सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्मृति अनुगूंज न केवल पुरातन छात्रों को जोड़ने का एक माध्यम है, बल्कि यह उनकी यादों को पुन: जीवंत करने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के कई छात्र आज शिक्षा, आईटी, मैनेजमेंट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, जिससे महाविद्यालय और शिक्षक गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका सभी उपस्थित जनों ने आनंद लिया।
महाविद्यालय सचिव ने दी शुभकामनाएं
महाविद्यालय के सचिव विनीत गोयल ने सभी विद्यार्थियों के विचारों को भावपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सफलता, महाविद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पूर्व छात्र आने वाले समय में बुलंदियों को छुएंगे और महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संदीप कुमार कुशवाहा (डायरेक्टर, ड्रीम वैली इंटरनेशनल स्कूल, गाजियाबाद) ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
सर्वश्रेष्ठ एल्यूमिनी सम्मान से नवाजे गए पूर्व छात्र
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ एल्यूमिनी पुरस्कार से सम्मानित किए गए छात्र:
• बीएड (सत्र 2008-09): दिनेश कुमार
• बीएड (सत्र 2021-23): वरुण सिंह
• एमएड (सत्र 2013-14): रूचि चौहान
• बीबीए (सत्र 2011-14): देश प्रिया
• बीबीए (सत्र 2018-21): संदीप
• बीसीए (सत्र 2014-17): रोहित शर्मा


















