डॉ. भीमराव आंबेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे, वह महामानव थे: ब्रजेश पाठक

-उप मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम में भाजपाइयों को किया संबोधित, उमड़ी भीड़  

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि एक जमाना था कि जब आवाज उठाना जुर्म था। स्वतंत्रता का अधिकार नहीं था। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर गरीबी में पढ़े। उनका सारा जीवन संघर्ष में बीता। आजादी की लड़ाई से पहले अंग्रेजों को 1925 के बाद गवर्नमेंट ऑफ इंडिया बिल अंग्रेजों ने पास किया। इसमें वोट देने का अधिकार केवल ग्रेजुएट, जमींदारों, साहूकारों और पूंजीपतियों को ही था। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया बिल पास हुआ तो बाबा साहेब ने अंग्रेजों के साथ पीड़ित, वंचितों को अधिकार नहीं दिया जाता तो उन्हें वोट देने का अधिकार दिए जाने की मांग की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जब पता चला कि अनशन पर बैठ गए। उस वक्त कांग्रेस के नेता उद्योग पति थे। मोती लाल नेहरू, पंडित जवाहरलाल नेहरू रहे हो। उनके साथ उद्योग पति थे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में यहां पहुंचे थे।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। भाजपा द्वारा सप्ताह सम्मान अभियान का शुभारंभ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष-2017 मार्च में भाजपा की सरकार प्रदेश में आई। पहले बिजली नहीं आती थी। जेनरेटर पर झगड़ा गाजियाबाद में होता था। जनता को याद दिलाना है। बाबा साहेब के सोच के मुताबिक घर-घर बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है। बड़े आदमी के यहां पर पहले बिजली जलती थी। बत्ती गरीब के यहां जल रही है। घर-घर बिजली सपा के शासनकाल में 18 हजार मेगावाट बत्ती खर्च हुई। आज 3000 हजार मेगावाट बिजली खर्च हो रही हैं।

बाबा साहेब की सोच को पूरा करने के लिए जहां पहले 12 इंटर कॉलेज थे। लेकिन अब सरकारी और प्राइवेट 80 मेडिकल कॉलेज है। एमबीबीएस की सीटें तीन गुनी बढ़ाई गई। मेडिकल अस्पताल खोल रहे है। दवाईयां कम नहीं है। 2017 से पहले क्या हालत थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अयोध्या गए तो वहां पर डॉक्टरों से कहा कि जनता की सेवा करो। बेहतर से बेहतर इलाज की चिट्ठी लिख देना। गेहूं और मक्का, बाजारा के दाम बढ़े है। किसानों के खाते में प्रति साल 6 हजार सालाना खाते में जा रहा है। बाबा साहेब की सोच के मुताबिक प्रधानमंत्री सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विकास की गंगा प्रदेश में बह रही हैं। प्रदेश से गुंडे बदमाश,लूच्चे-लफंंगे,माफिया,छोटे बदमाश पूरे प्रदेश से माफिया का सफाया हो रहा हैं।

आंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री
नवयुग मार्केट स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क मेें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे आंबेडकर पार्क में माल्यार्पण और स्वच्छता अभियान में शामिल होकर उसके बाद कालका गाड़ी चौक पर उपमुख्यमंत्री का युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।भारत रत्न डॉ.भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सप्ताह सम्मान अभियान चलाया जा रहा हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि उपमुख्यमंत्री बाबा साहेब की जयंती पर कार्यक्रम में पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित हुए। उप मुख्यमंत्री का ऑडिटोरियम में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें संविधान की प्रति एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव रामजी आंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर शीश झुकाकर उनके चरणों में प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को एक मजबूत संविधान दिया, जो सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों का आधार है। भाजपा सरकार उनके विचारों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और अवसर दिलाना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। अनेक अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को संविधान की प्रति और बाबा साहेब का चित्र भेंट किया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि बाबा साहेब की प्रेरणा से हम सभी को समाज में बराबरी, भाईचारे और न्याय की स्थापना हेतु सतत कार्य करते रहना चाहिए।

इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता महानगर के 2100 बूथों पर बाबा साहेब की जयंती को सेवा समर्पण सप्ताह मनाने के उद्देश्य से प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान, अनुसूचित समाज बस्तियों एवं व्यक्तियों से संपर्क कर सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन नीति रीति को घर घर पहुंचाने का आहवान करेंगे। इस दौरान भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया,पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर,सांसद अतुल गर्ग,महापौर सुनीता दयाल,पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल अग्रवाल,उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा,पूर्व महापौर आशु वर्मा,पूर्व महापौर आशा शर्मा,पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी आदि मंचासिन रहे। मंच संचालन महामंत्री सुशील गौतम ने किया। कार्यक्रम संयोजक लेखराज माहौर,सह संयोजक राजन वाल्मीकि,सुमन जाटव,मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि रहे।