आंनद विहार रोटरी का म्युनिसिपल कमिश्रर ने लिया जायजा

गाजियाबाद। गाजियाबाद के प्रमुख प्रवेश द्वार आनंद विहार पर रोटरी के सौंदर्यीकरण का काम जोरों पर चल रहा है। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को इस कार्य का जायजा लिया। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंहत तंवर ने बताया कि रोटरी को खूबसूरत बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एलईडी लाइट तथा की-बोर्ड के डिजाइन को बनवाया गया है। आगंतुकों को यह स्थल बेहद खूबसूरत नजर आएगा। आनंद विहार के बाद म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर रामप्रस्थ कॉलोनी एंट्री प्वाइंट पर पहुंचे। उन्होंने इस स्थल को खूबसूरत बनाने के लिए योजना बनाकर कार्य प्रारंभ करने के आदेश दिए। गाजियाबाद यूपी का प्रवेश द्वार है। ऐसे में बार्डर के प्रवेश द्वार की साज-सज्जा कराई जा रही है। जिससे की गाजियाबाद शहर को लेकर लोगों के मन में अच्छी छवि बने। म्युनिसिपल कमिश्रर द्वारा गाजियाबाद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार कवायद की जा रही है। निरीक्षण के दौरान म्युनिसिपल कमिश्रर के साथ अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।