-विजेताओं को नगद पुरस्कार और प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल और सर्टिफिकेट से किया जाएगा सम्मानित
-ग्रीनाथॉन हॉफ मैराथन से गूंजेगा हरियाली का पैगाम, दौड़ नहीं जनआंदोलन है ये: अतुल वत्स

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ग्रीनाथॉन रन फॉर ग्रीन गाजियाबाद हॉफ मैराथन आज रविवार को भव्य रूप में आयोजित हो रही है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने स्वयं सिटी फॉरेस्ट का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे आयोजन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील, एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद, जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह एवं प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, जल व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।

वीसी अतुल वत्स ने कहा कि यह सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि हर नागरिक को पर्यावरण के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाने की दिशा में एक जनआंदोलन है। प्रकृति के संरक्षण का संदेश देने वाली यह मैराथन आने वाली पीढिय़ों के लिए हरियाली का रास्ता तय करेगी। उन्होंने कहा कि जीडीए की यह पहल गाजियाबाद के नागरिकों की सहभागिता से एक उदाहरण बनेगी। सिटी फॉरेस्ट से लेकर हिंडन किनारे तक हर कदम पर्यावरण समर्पित होगा। हम चाहते हैं कि हर नागरिक इस दौड़ से न केवल जुड़े, बल्कि प्रकृति को बचाने का संकल्प भी ले।
मैराथन की संरचना – हर उम्र, हर कदम प्रकृति के लिए
रविवार को सुबह 5 बजे सिटी फॉरेस्ट में जुंबा और भांगड़ा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद विभिन्न श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जाएंगी।• 5:30 बजे – 21.1 किमी हॉफ मैराथन
• 5:45 बजे – 10 किमी दौड़
• 6:15 बजे – 5 किमी दौड़
• 6:30 बजे – 3 किमी फन रन
प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

‘एक दौड़ – एक पेड़ मां के नाम’: वृक्षारोपण से होगा समापन
कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक और पर्यावरणीय भाग सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें ‘एक दौड़- एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रतिभागी हिंडन नदी किनारे पौधारोपण करेंगे। यह चरण गाजियाबाद के पर्यावरणीय समर्पण का जीवंत प्रमाण बनेगा।

इनामों में भी पर्यावरण का संदेश
प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिए हर श्रेणी में आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं:
• 21.1 किमी में प्रथम विजेता को 21,000, रनर-अप को 11,000 और द्वितीय रनर को 5,100
• 10 किमी में ?11,000, 5,100 और 3,100
• 5 किमी में 5,100, 3,100 और 2,100

हर दौड़ एक संकल्प – गाजियाबाद की धरती पर हरियाली का वचन
“ग्रीनाथॉन” गाजियाबाद को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सतत विकास की ओर ले जाने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है। जीडीए की यह पहल न केवल शरीर को स्वस्थ बनाएगी, बल्कि धरती को भी हरा-भरा करने का संकल्प लेकर चलेगी। इस दौड़ की हर सांस, हर कदम और हर छांव आने वाले कल के लिए एक हरा भविष्य गढ़ेगी।