-गाजियाबाद में निराश्रित गोवंशों के लिए सीडीओ ने कि आमजन से सहयोग की अपील
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय संस्कृति में गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि माता का स्थान प्राप्त है। शास्त्रों में गौमाता को सम्पूर्ण ब्रह्मांड की जननी कहा गया है। इसी भावना को मूर्त रूप देने और बेसहारा गौवंशों के जीवन में आशा की किरण जगाने के उद्देश्य से गाजियाबाद में एक पावन अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रयास ‘गाजियाबाद गोसंरक्षण एवं संवर्धन कोष समिति’ द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आमजन से गौसेवा हेतु आर्थिक सहयोग की अपील की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि गौसेवा एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिसमें भागीदारी कर हम न केवल मानवता की सेवा करते हैं, बल्कि अपने जीवन को भी सार्थक बनाते हैं। उन्होंने भावभीनी अपील करते हुए कहा कि समाज के सभी जागरूक नागरिकों को आगे आकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक छोटी-सी राशि भी किसी गोवंश के लिए नया जीवन, सुरक्षित आश्रय और पोषण का साधन बन सकती है। इस अभियान के अंतर्गत प्राप्त धनराशि का उपयोग जिले की सरकारी गौशालाओं के अधोसंरचना विकास, चारे की व्यवस्था, बीमार और घायल गौवंशों की चिकित्सा सेवाओं की सुविधा, तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किया जाएगा।
यह एक पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण प्रणाली है, जिसका एकमात्र उद्देश्य बेसहारा गौवंशों को सुरक्षा, सेवा और सम्मान देना है। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने भी संयुक्त रूप से जनसामान्य से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में यथासंभव योगदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल दान नहीं, बल्कि धर्म, करुणा और आत्मिक शांति का माध्यम है। जब आप किसी बेसहारा जीव के जीवन में परिवर्तन लाते हैं, तो वह कार्य ईश्वर की पूजा के समकक्ष होता है। सीडीओ ने बताया कि समिति ने इस अभियान के लिए सरल डिजिटल माध्यम भी उपलब्ध कराए हैं, जिससे लोग अपने मोबाइल $फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर या यूपीआई के माध्यम से सीधा सहयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बैंक खाता विवरण भी सार्वजनिक किया गया है, जिससे दान की प्रक्रिया सहज और पारदर्शी बनी रहे। उन्होंने सभी गाजियाबादवासियों से यह विनम्र अनुरोध किया कि इस सामाजिक और सांस्कृतिक उत्तरदायित्व को निभाएं और इस पवित्र कार्य में सहभागी बनें। यह महज एक दान नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला एक दुर्लभ अवसर है। गौसेवा वह मार्ग है, जो केवल पुण्य ही नहीं, आत्मिक तृप्ति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। आइए, मिलकर यह संकल्प लें कि हम एक भी गोवंश को बेसहारा नहीं रहने देंगे और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर इसे जनआंदोलन का रूप देंगे।
बैंक खाते या डिजिटल माध्यम से कर सकते हैं दान
• बैंक का नाम: केनरा बैंक
• खाता संख्या: 110244043160
• आईएफएससी कोड: सीएनआरबी0018780
• यूपीआई आईडी: 331877745043160एटदीरेटसीएनआरबी
गौसेवा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, यह हमारे समाज की आत्मा है

मुख्य विकास अधिकारी
भारतीय संस्कृति में गौमाता को परम पूजनीय स्थान प्राप्त है। गौसेवा एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिसमें भागीदारी कर हम न केवल बेसहारा जीवों की रक्षा करते हैं, बल्कि अपने जीवन को भी आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाते हैं। समाज के हर जागरूक नागरिक की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे। एक छोटी-सी आर्थिक सहायता भी किसी गौवंश के लिए नया जीवन, सुरक्षित आश्रय और पोषण का माध्यम बन सकती है। यह अभियान पूरी तरह पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण है। इससे प्राप्त धनराशि का उपयोग गौशालाओं के बुनियादी ढांचे, चारे, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं में किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए डिजिटल सहयोग माध्यम जैसे क्यूआर कोड और यूपीआई की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग सहजता से इस अभियान से जुड़ सकें। यह सेवा केवल दान नहीं, बल्कि करुणा, धर्म और आत्मिक शांति की ओर ले जाने वाला मार्ग है। आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि कोई भी गौवंश अब बेसहारा न रहे।
अभिनव गोपाल
मुख्य विकास अधिकारी
















