पूरे जनपद में खुलेगी दुकाने, होगा कारोबार
उदय भूमि ब्यूरो
हापुड। आज पूरे जनपद में दुकाने यथावत अन्य दिनों की भांति खुलेंगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हापुड़ की जिला इकाई को कल होने वाले बंद के प्रति समर्थन के कोई आदेश नहीं है। इसलिए पूरे जनपद में समस्त व्यावसायिक कारोबार यथावत चलेंगे। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने स्पष्ट किया कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बन्द को लेकर कोई आह्वान नही किया है। दुकाने तथा अन्य व्यवसायिक कारोबार अन्य दिनों की भांति यथावत खुलेंगे।प्रदेश स्तर से बंद को किसी प्रकार का समर्थन के आदेश नहीं है। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रवक्ता अनिल तोमर ने बताया कि किसी भी किसान संगठन द्वारा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई अथवा किसी नगर की इकाई से बंद की बाबत समर्थन नही मांगा गया जनपद के सभी बाजार में बंदी का आह्वान समर्थन नही किया जाएगा। नगराध्यक्ष महामंत्री को अन्य दिनों की भांति कारोबार संबंध में अवगत करा दिया गया है। प्रदेश मंत्री पंकज मित्तल पिलखुवा नगर अध्यक्ष संतोष गोयल हापुड नगर अध्यक्ष नरेश अग्रवाल धौलाना अध्यक्ष विमल गोयल सहित सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया।
















