बलिया में आबकारी विभाग की मुस्तैदी ने शराब तस्करों के धंधे पर लगाया ब्रेक, 36 लाख की अवैध शराब बरामद

-बिहार भेजी जा रही विदेशी शराब का खुलासा, 5616 लीटर बरामद
-शराब माफिया की चालाकी पर आबकारी विभाग की शिकंजा कार्रवाई
 -जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अवैध शराब की खेप बरामद, प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण 

उदय भूमि संवाददाता
बलिया। बिहार विधानसभा चुनाव की नजदीकी के बीच उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आबकारी विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई का एक बार फिर प्रदर्शन किया है। सोमवार तड़के भरौली क्षेत्र में आलू की बोरियों में छुपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब और बीयर की 5616 लीटर की बड़ी खेप आबकारी टीम ने बरामद की। यह कार्रवाई माफियाओं के लिए स्पष्ट संदेश है कि बलिया जिले में किसी को भी अवैध शराब की तस्करी की इजाजत नहीं दी जाएगी। बलिया में आबकारी विभाग की टीम के पास संसाधन सीमित हैं, केवल छह इंस्पेक्टर होने के बावजूद टीम ने लगातार उत्कृष्ट कार्यवाही का परिचय दिया है। जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ला को जिले की कमान संभालने के महज नौ माह हुए हो, लेकिन लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ ठोस रणनीति अपनाई और उन्हें चुनौती दी। उनकी योजनाबद्ध और अनुशासित कार्यशैली ने विभाग की क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जिले की भौगोलिक स्थिति भी आबकारी विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण है। उत्तर प्रदेश का यह जिला बिहार से सटा हुआ है और बक्सर एवं छपरा के मार्ग इसे शराब तस्करी के लिए आकर्षक बनाते हैं। इसके बावजूद आबकारी विभाग की टीम ने लगातार निगरानी रखकर माफियाओं की हर चाल पर नजर बनाए रखी।

जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार तड़के दो बजे, आबकारी निरीक्षक विनय कुमार राय और संदीप यादव की टीम भरौली गोलंबर के पास गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि गाजीपुर से एक ट्रक बिहार की ओर अवैध शराब ले जा रहा है। सूचना मिलते ही विजय कुमार शुक्ला ने स्वयं मौके पर पहुंचकर टीम के साथ ट्रक रोकने का प्रयास किया। कोरंटाडीह चौकी के पास ट्रक चालक ने अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भागने की कोशिश की। लेकिन टीम ने ट्रक की जांच की तो आलू की बोरियों के नीचे छुपाई गई विदेशी शराब और बीयर की पेटियों का भंडाफोड़ हुआ। बरामद शराब में रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, इंपीरियल ब्लू, मैकडॉवल नंबर 1, ब्लू स्ट्रोक, डिस्काउंट ब्रांड और 158 पेटी किंगफिशर बीयर शामिल हैं। कुल बरामद शराब की मात्रा 5616 लीटर है। ट्रक में 40 बोरी आलू भी बरामद हुए। विगत सप्ताह भी आबकारी विभाग ने इसी तरह की कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपये की 59 पेटी चंडीगढ़ मार्का की शराब बरामद की थी।

जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और जिले में कानून का पालन सुनिश्चित करना है। शराब माफिया चाहे किसी भी चालाकी का सहारा लें, हमारी टीम हर परिस्थिति में सतर्क और तैयार है। हमारा प्रयास है कि अवैध शराब बिहार और अन्य राज्यों में न पहुँच पाए। उन्होंने बताया कि टीम शराब तस्करी के मामलों में इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले लेन-देन पर भी नजर रखती है। पृष्ठभूमि में तस्करी की पूरी चेन को समझकर हर कदम पर कार्रवाई की जाती है। बलिया आबकारी विभाग की यह कार्रवाई न केवल जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में मददगार साबित हुई है, बल्कि इसके माध्यम से शराब माफियाओं को स्पष्ट संदेश भी दिया गया है कि किसी भी तरह की अवैध शराब की खेप उनके हाथों से नहीं बच सकती। विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभाग की यह टीम अपने साहस, रणनीति और कुशल कार्यशैली के कारण बलिया जिले में शराब तस्करी के खिलाफ कड़ा संदेश बनकर उभरी है।

आबकारी विभाग की कार्यशैली की प्रशंसा
विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का मानना है कि बलिया में आबकारी विभाग की टीम ने कम संसाधनों के बावजूद अत्यंत अनुशासित और सक्रिय कार्यशैली दिखाई है। टीम का साहस और तत्परता शराब माफियाओं के लिए बड़ा संदेश है कि जिले में कोई भी अवैध गतिविधि बखूबी परख और पकड़ी जा सकती है। बलिया आबकारी विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध शराब की किसी भी खेप को उनके कड़े निरीक्षण से बचकर नहीं भेजा जा सकता। विजय कुमार शुक्ला और उनकी टीम की दक्षता और प्रतिबद्धता ने जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आलू की बोरियों में छिपा शराब माफिया का राज
बलिया में आबकारी विभाग ने आलू की बोरियों में छुपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद की। बरामद शराब में रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, इंपीरियल ब्लू, मैकडॉवल नंबर 1, ब्लू स्ट्रोक, डिस्काउंट ब्रांड और 158 पेटी किंगफिशर बीयर शामिल हैं। कुल शराब की मात्रा 5616 लीटर थी, जो बिहार ले जाई जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक विनय कुमार राय और संदीप यादव की टीम ने कार्रवाई की। शराब माफियाओं की योजना को नाकाम करते हुए टीम ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। यह कार्रवाई जिले में आबकारी विभाग की सक्रियता और कुशल रणनीति का प्रमाण है।

विजय कुमार शुक्ला
जिला आबकारी अधिकारी
बलिया।

जिले में शराब तस्करी और अवैध बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए टीम को सीमाओं की निगरानी, मुखबिर की सूचना और गश्त की प्रणाली को और मजबूत किया गया है। हमारी प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और जिले में कानून का पालन सुनिश्चित करना है। शराब माफिया चाहे किसी भी चालाकी का सहारा लें, हमारी टीम हर परिस्थिति में सतर्क और तैयार है। हमारा प्रयास है कि अवैध शराब बिहार और अन्य राज्यों में न पहुँच पाए। जिले की टीम शराब तस्करी के मामलों में इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले लेन-देन पर भी नजर रखती है। पृष्ठभूमि में तस्करी की पूरी चेन को समझकर हर कदम पर कार्रवाई की जाती है।
विजय कुमार शुक्ला
जिला आबकारी अधिकारी
बलिया।