सफाई के साथ शहर के सौंदर्यीकरण के कार्य में जुटा नगर निगम

गाजियाबाद। शहर वासियों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में और कदम आगे बढ़ाते हुए शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। कूड़ा विलोपित रिक्त स्थान, सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट, रोटरी, साइट वर्ज, गोल चक्कर तथा अविकसित पार्कों के सौंदर्यीकरण पर नगर निगम विशेष रूप से ध्यान दे रहा है। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई के साथ शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुधार के लिए रिक्त स्थानों पर पौधे रोपित करने में जुटा है।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत नगर निगम की ओर से प्रत्येक जोन में सफाई कार्य की शुरुआत की गई है। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। मेयर आशा शर्मा और म्युुनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर जगह-जगह सुधार कार्य किए जा रहे हैं। म्युुनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने इस बावत उद्यान विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। शहर में प्रमुख पार्कों के साथ-साथ फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन बेल्ट तथा कूड़ा विलोपित रिक्त स्थान, सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट, रोटरी, साइट वर्ज, गोल चक्कर तथा अविकसित पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा व्यवस्थित किया जाएगा।

इसी क्रम में उद्यान विभाग द्वारा शहीद स्थल पार्क नया बस अड्डा, राजेंद्र नगर गोल चक्कर, हापुड़ मोड़ फ्लाईओवर, ठाकुरद्वारा, मोहन नगर टी प्वाइंट, तिगरी गोल चक्कर ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद एंट्री का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण चल रहा है। इसी क्रम में कॉलोनियों के भीतर के पार्कों की दशा में भी सुधार किया जाएगा। म्युुनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया शहर की साफ-सफाई के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और पर्यावरण का भी ध्यान जा रहा है। पर्यावरण सुधार और शहर को गंदगी मुक्त बनाने के लिए ग्रीन बेल्ट तथा कूड़ा विलोपित रिक्त स्थान, सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट, रोटरी, साइट वर्ज, गोल चक्कर तथा अविकसित पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।