-पांच औद्योगिक पार्कों में गति लाने के लिए तैनात किए गए पांच नोडल अधिकारी
-15 दिन में देंगे निर्माण और कब्जा संबंधी रिपोर्ट
-निर्माण शुरू न करने वालों के भूखंड नए निवेशकों को आवंटित किए जाएंगे
-एमएसएमई, मेडिकल डिवाइस, हैंडीक्राफ्ट, टॉय और अपैरल पार्कों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा

उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने अपने औद्योगिक पार्कों में आवंटित भूखंडों की समीक्षा शुरू कर दी है। अब आवंटन निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। पांच औद्योगिक पार्कों में 1 हजार से अधिक भूखंडों का आवंटन किया गया है। इसमे से सिर्फ 25 पर काम चल रहा है। इनमें निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए अथॉरिटी ने एक पार्क के लिए एक नोडल अफसर तैनात किया है। सभी से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।यमुना प्राधिकरण ने लंबे समय से रुके पड़े औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में बड़ी पहल की है। कई वर्षों से आवंटित भूमि पर उद्योग न लगने के कारण न तो रोजगार सृजन हो पाया और न ही अपेक्षित आर्थिक लाभ क्षेत्र को मिला। अब यीडा ने ऐसी सभी निष्क्रिय इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भूखंडों को रद्द कर उन्हें नए निवेशकों को देने की योजना बना रहा है। इससे न केवल उद्योगों की सक्रियता बढ़ेगी, बल्कि बुनियादी ढांचे में सुधार, स्थानीय युवाओं को रोजगार और क्षेत्र में आर्थिक प्रगति को भी बल मिलेगा। जिन आवंटियों ने तय समयसीमा में निर्माण शुरू नहीं किया, उनके भूखंड निरस्त कर नए निवेशकों को पुनः आवंटित किए जाएंगे। इस कदम से जहां गंभीर निवेशकों को अवसर मिलेगा, वहीं उन लोगों को झटका लग सकता है जिन्होंने निवेश के उद्देश्य से जमीन लेकर उसे खाली छोड़ दिया था। इसकी शुरुआत पांच औद्योगिक पार्कों से की गई है।

प्राधिकरण ने एमएसएमई पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, टॉय पार्क व अपैरल पार्क में 1 हजार से अधिक आवंटन किए और 336 प्लाट पर कब्जा दे दिया है। निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है। 25 फैक्ट्रियों का निर्माण कार्य चल रहा है। अब इस गति को और तेज किया जाएगा। अब हर पार्क के लिए एक अफसर लगाया गया है। एमएसएमई पार्क के लिए डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शर्मा, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए एसडीएम कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, हैंडीक्राफ्ट पार्क के लिए ओएसडी शिव अवतार सिंह, टॉय पार्क के लिए एसडीएम अभिषेक शाही व अपैरल पार्क के लिए ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अधिकारी कब्जा प्राप्त करने के बाद निर्माण नहीं करने वाले आवंटियों से बातचीत करेंगे। इंडस्ट्रियल पार्क में जमीन खरीद का विवरण तैयार करेंगे। बची हुई जमीन को खरीदेंगे। सभी को दिसंबर 2026 तक अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयों को क्रियाशील करने का लक्ष्य रखा गया है।
हैंडीक्राफ्ट पार्क
आवंटन 171
चेकलिस्ट 92
रजिस्ट्री 75
कब्जा 50
निर्माण कार्य 03एमएसएमई पार्क
आवंटन 503
कब्जा 123
निर्माण कार्य 00
चेकलिस्ट 291
रजिस्ट्री 227
आवंटन 171
चेकलिस्ट 92
रजिस्ट्री 75
कब्जा 50
निर्माण कार्य 03एमएसएमई पार्क
आवंटन 503
कब्जा 123
निर्माण कार्य 00
चेकलिस्ट 291
रजिस्ट्री 227
अपैरल पार्क
आवंटन 147
कब्जा 71
निर्माण कार्य 13
चेकलिस्ट 109
रजिस्ट्री 97
टॉय पार्क
आवंटन 140
कब्जा 58
निर्माण कार्य 02
चेकलिस्ट 97
रजिस्ट्री 84
मेडिकल डिवाइस पार्क
आवंटन 88
कब्जा 34
निर्माण कार्य 07
चेकलिस्ट 69
रजिस्ट्री 48