-जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव की रणनीति ने दिखाई कमाल, रात्रि अभियान में बरामद हुई अवैध शराब
उदय भूमि संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। जनपद गौतमबुद्ध नगर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई का रुख अपनाया है। जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव की रणनीति ने एक बार फिर अपने परिणाम दिखाए हैं। विभाग की टीमों ने दो रात्रि अभियान चलाकर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध शराब को जब्त किया। अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सुबोध कुमार श्रीवास्तव की नीतियाँ जिले में क्रांति लाने का काम कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीमें दिन हो या रात, लगातार चौकस रहती हैं और जिले को अवैध शराब से मुक्त रखने के लिए सक्रिय हैं। जिन क्षेत्रों को शराब तस्कर सुरक्षित मानते थे, वही क्षेत्र अब उनके लिए काल बन रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार देर रात आबकारी निरीक्षक डॉ. शिखा ठाकुर और थाना 135 पुलिस की संयुक्त टीम ने एक्सप्रेस वे स्थित पुस्ता रोड के नीचे सेक्टर 130 नोएडा में दबिश दी। इस दौरान शराब तस्कर अवधेश पुत्र सीताराम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कैटरीना ब्रांड देशी शराब (200 एमएल के 45 पौव्वे, यूपी मार्का) बरामद हुई।
इसी दौरान आबकारी निरीक्षक अखिलेश बिहारी वर्मा और थाना सेक्टर 142 पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर 90 पार्क के पास चेकिंग के दौरान मुकेश पुत्र बृजलाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बोस्ताना ब्रांड देशी शराब (200 एमएल के 37 पौव्वे, यूपी मार्का) बरामद हुई। तीसरी गिरफ्तारी में आबकारी निरीक्षक डॉ. शिखा ठाकुर और थाना 135 की टीम ने सेक्टर 168 में सीवेज शोधन संयंत्र के पास गफ्फार पुत्र मोहम्मद ताहिर को पकड़कर उसके पास से कैटरीना ब्रांड देशी शराब (200 एमएल के 40 पौव्वे, यूपी मार्का) जब्त की। गौतमबुद्ध नगर में आबकारी विभाग की सक्रियता और सुबोध कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन ने साबित कर दिया कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रात्रि अभियान की यह सफलता न केवल कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाती है बल्कि समाज में भी यह संदेश देती है कि कानून के उल्लंघन करने वालों के लिए अब सुरक्षित ठिकाना नहीं रहेगा। आबकारी विभाग की लगातार यह पहल जिले को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रही है और जनता में विश्वास पैदा कर रही है कि नियम और कानून का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।
आबकारी अधिकारी की रणनीति की तारीफ
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सामाजिक और स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जिले को अवैध शराब से मुक्त करना और तस्करों की जड़ से सफाई करना है। सुबोध कुमार श्रीवास्तव की योजना के अनुसार आबकारी विभाग की टीमों ने न केवल दिन में बल्कि रात में भी लगातार दबिश दी, ताकि तस्करों के लिए कोई सुरक्षित जगह न रहे। उनकी कड़ी मेहनत और योजना ने साबित कर दिया कि यदि विभाग की टीमें सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के साथ कार्य करें, तो अवैध गतिविधियों को किसी भी समय समाप्त किया जा सकता है।
टीम की मेहनत और सतर्कता का परिणाम
आबकारी विभाग की टीमों ने न केवल दबिश के दौरान सटीक कार्रवाई की बल्कि तस्करों की गिरफ्तारी में तेजी भी दिखाई। टीम के सदस्यों में आबकारी निरीक्षक डॉ. शिखा ठाकुर और अखिलेश बिहारी वर्मा की मेहनत उल्लेखनीय रही। उनका समर्पण और सतर्कता जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरणादायक है। जिलाधिकारी ने भी इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि ऐसे रात्रि अभियान तस्करों के लिए चेतावनी हैं कि गौतमबुद्ध नगर में किसी को भी कानून को ताक पर रखने की छूट नहीं है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेजा गया।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के कारोबार को हम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारा उद्देश्य तस्करों की जड़ से सफाई करना और जिले को अवैध शराब मुक्त बनाना है। हमारी टीम दिन और रात, दोनों समय सतर्क है और कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं छोड़ा जाएगा। जनता का सहयोग और हमारी सख्त रणनीति ही ऐसी कार्रवाई की सफलता का मूल कारण है।


















