• एसबीएन इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0: बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षा एवं जागरूकता का अनूठा कार्यक्रम
• एसीपी उपासना पांडेय ने महिलाओं और छात्राओं को दी गुड टच-बैड टच और कानूनी सुरक्षा की जानकारी
• आपातकालीन हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा: 112, 1090, 181 और 1930 के उपयोग का प्रशिक्षण
• बालिकाओं में आत्मरक्षा और सतर्कता का संदेश: असुरक्षा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें
• सशक्त और सुरक्षित समाज की दिशा: मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित एसबीएन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित छह दिवसीय ‘उमंग विंटर कार्निवाल’ पूरे उत्साह, ऊर्जा और रंगारंग वातावरण के साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्निवाल के पांचवें दिन शुक्रवार को शिक्षा, सांस्कृतिक प्रतिभा और महिला सुरक्षा जागरूकता का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने विद्यार्थियों के साथ-साथ उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों को भी गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय तथा नंदग्राम थाना प्रभारी उमेश कुमार उपस्थित रहे। एसबीएन ग्रुप के संरक्षक राजेन्द्र राणा, चेयरमैन पुष्पा रावत और डायरेक्टर तरुण रावत ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को जीवंत कर दिया। विशेष आकर्षण नृत्य प्रतियोगिता रही, जिसमें विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने लोक, शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य की सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं।

कार्निवाल के माध्यम से पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा सिटी, ट्रांस हिंडन और ग्रामीण जोन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ की प्रभावी झलक भी देखने को मिली। एसीपी उपासना पांडेय के नेतृत्व में यह अभियान लगातार स्कूलों, कॉलेजों, मॉल, बस स्टैंड और बाजारों तक पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। उनकी कार्यशैली का परिणाम है कि आज महिलाएं न केवल पुलिस से खुलकर संवाद कर रही हैं, बल्कि अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने में भी आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं। अपने संबोधन में एसीपी उपासना पांडेय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक ज्ञान बच्चों के जीवन के लिए उतना ही आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और पुलिस की कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाया।
उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस जनता की मित्र है और किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में बिना भय पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इस दौरान मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वाड ने महिलाओं और छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, असहज स्थिति या अपराध होने पर वे तुरंत सहायता लें। आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 1090 व 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी भी विस्तार से दी गई।
एसीपी उपासना पांडेय की सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली के चलते नंदग्राम क्षेत्र में अपराधियों में पुलिस का खौफ और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें सुरक्षा की भावना जागृत करना और अपराधियों की कमर तोडऩा है, जिसे पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी जारी रखेगी। उमंग विंटर कार्निवाल का यह दिन शिक्षा, संस्कृति और सुरक्षा का सशक्त संदेश देकर सभी के लिए यादगार बन गया।