–ड्राइंग और गुणवत्ता से समझौता नहीं, तय समय में पूरे हों सभी प्रोजेक्ट: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-करोड़ों की परियोजनाओं पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण
-12 करोड़ का जोनल कार्यालय और 6 करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बदलेंगे क्षेत्र की तस्वीर
-गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर नगर निगम सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
-आधुनिक सुविधाओं से लैस परियोजनाओं से प्रशासनिक व्यवस्था और व्यापार को मिलेगा नया विस्तार

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मोहन नगर जोन क्षेत्र में निर्माणाधीन जोनल कार्यालय और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परियोजनाओं का शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं तथा निर्माण कार्य निर्धारित ड्राइंग और मानकों के अनुरूप ही हों। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों परियोजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए ड्राइंग के अनुसार कार्यों का मिलान किया और गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की लगातार मॉनिटरिंग की जाए ताकि समय रहते सभी कार्य पूरे किए जा सकें और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी सहित निर्माण विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने नगर आयुक्त को दोनों परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मोहन नगर जोन क्षेत्र में नया जोनल कार्यालय आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन लगभग 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है। चार मंजिला इस भवन के निर्माण की अंतिम तिथि अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है। वर्तमान में भवन का फाउंडेशन कार्य पूर्ण हो चुका है और आगे की निर्माण प्रक्रिया तेजी से जारी है। इसके अलावा मोहन नगर क्षेत्र में ही एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी कराया जा रहा है। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह चार मंजिला कॉम्प्लेक्स करीब 980 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तैयार किया जाएगा। इस कॉम्प्लेक्स में कुल 32 दुकानें बनाई जाएंगी, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों को आधुनिक बाजार सुविधा भी उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का फाउंडेशन कार्य तेजी से चल रहा है और इसे भी अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स में मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए और हर स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों को भी चेतावनी दी कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से मोहन नगर क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। नया जोनल कार्यालय नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाएगा, जबकि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के व्यापारिक विकास को नई गति देगा।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण विभाग को नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मोहन नगर क्षेत्र में चल रही ये दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाएं आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी। नगर निगम की सक्रियता और प्रशासनिक निगरानी से यह उम्मीद जताई जा रही है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ये प्रोजेक्ट्स गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे और शहर के विकास को नई दिशा देंगे।