ऊंचाहार के विकास व सम्मान से कोई समझौता नहीं : मनोज पाण्डेय

-बोले, ऊंचाहार के विकास को लूटने की फिराक में रहते हैं कुछ भेड़िये

-ऊंचाहार में डेढ़ दर्जन से अधिक चौपाल व सभाओं को सम्बोधित किया

उदय भूमि संवाददाता
रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार के ऊंचाहार में डेढ़ दर्जन से अधिक चौपाल व सभाओं, लोकार्पण व कल्यानी में जन चौपाल को सम्बोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऊंचाहार मेरे लिए कर्म, विकास, सम्मान, दिलाने का मन्दिर है और यहां की जनता केवल मतदाता नहीं बल्कि यह मेरा परिवार है जिसने सदैव एक कवच के रूप में मेरी मद्द करने का काम किया है। इसलिए ऊंचाहार का विकास सम्मान और अधिकार से कोई समाझौता नहीं है।

पाण्डेय ने कहा कि आज कुछ निराश और हताश राजनैतिक दल के लोग केन्द्र व राज्य सरकार के विरूद्ध साजिश व पड्यंत्रों का सहारा ले रहे है लेकिन देश की जनता और उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि गरीब, कमजोर, पिछड़े व दलित व सभी को सम्मान व अधिकार देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही किया। पाण्डेय ने कहा कि ऊंचाहार विकास के बढ़ते कदम को रोकने वाले लोगों को आने वाले दिनों में जनता जवाब देने का काम करेगी। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कल्यानी में नये अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया वहीं जब्बारीपुर में विद्युत विभाग द्वारा

पुराने तारों को हटाकर नये तारों को लगाये जाने का शुभारम्म कराया तो कोटरा बहादुरगंज के चकमलिक में बहादुरगंज, तुला के पुरवा में अरखा के किशुनी के पुरवा में, तेवराइन के पुरवा में, बंधा पर आदि अनेक स्थानों पर चौपाल एवं जन सभाओं के माध्यम से जन समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण किये जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अभिलाप चन्द्र कौशल, आशीप तिवारी, सुनील पाण्डेय, प्रधान नागराज, मण्डल अध्यक्ष पवन सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, अशोक लोधी, गगन पाल, जगतपाल पासी, रज्जन दुबे, अनिल पाण्डेय, मनोज शुक्ला, बबलू मिश्रा, बच्चा श्रीवास्तव, सुनील दुबे, राजेन्द्र तिवारी, प्रधान अशोक गौतम, प्रधान गिरधारी, पप्पू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।