स्व. अटल जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पार्षद ने लगवाई लाइट

गाजियाबाद। भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का आज 96वां जन्मदिन है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में नगर निगम के वार्ड-72 के अंतर्गत सेक्टर-1 वैशाली में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। नाला रोड पर यह लाइटें लगवाई गईं। मुख्य मार्ग होने के कारण वहां रोशनी की ज्यादा आवश्यकता थी। इसलिए खंभों पर अतिरिक्त लाइट लगाई गई हैं। इस मौके पर पार्षद मनोज गोयल ने कहा अटल जी के व्यक्तित्व को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता।

एक ऐसा राजनेता जिसका सभी राजनीतिक दल सम्मान करते थे। यही नहीं अटल जी कुशल वक्ता थे। संसद में जब भी वह किसी विषय पर बोलते तो पक्ष क्या, विपक्ष क्या पूरा सदन शांत होकर उनकी बात सुनता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता से लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक अटल जी ने राजनीति को एक नयी परिभाषा दी। उनकी विनम्रता की मिसाल देते हुये उनके विरोध कहते थे कि अटल जी तो अच्छे हैं लेकिन सही पार्टी में नहीं है। पार्षद ने विपक्ष पर निशान साधते हुए कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कुछ लोग किसानों के मन में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें विपक्षी दलों के साथ-साथ कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो देश की अखंडता और सुरक्षा को खतरा पहुंचाना चाहते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी देश में एक अच्छे कवि के रूप में जाने जाते हैं। इस दौरान अवधेश कटियार, हरिओम गुप्ता, श्याम सुंदर सिंह, दुष्यंत गौतम व आनंद सिंह पवार आदि मौजूद रहे।