म्युनिसिपल कमिश्रर के निरीक्षण में शौचालयों की स्थिति मिली बेहतर
गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के अंतर्गत शहर के बदहाल सुलभ शौचालय को विकसित व जीर्णोद्वार किये जाने की कवायत नगर निगम ने तेज कर दी है। साथ ही खुले में शौच नही करने एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए लोगो को अपील की जा रही है। जिसके क्रम में म्युसिपिल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को विजय नगर जोन, सिटी व मोहन नगर जोन स्थित शौचालयों का निरीक्षण किया। 
विजय नगर जोन में प्रताप विहार, कुटी, भीमाबाई, सर्वोदय नगर, विवेकानंद नगर, राठी मील स्थित शौचालयों का निरीक्षण किया गया। अधिकतर शौचालयों की स्थिति बहुत अच्छी मिली तथा डंडाहैड़ा स्थित शौचालयों को सेकंड फेस में लिया जाएगा। निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सरोज सिंह तथा श्रीकांत सिंह राणा को कुशल कार्य हेतु उत्साहित किया गया। मोहन नगर जोन में सिकंदरपुर, करहेड़ा व अन्य शौचालयों का जायजा लिया गया। म्युनिसिपल कमिश्रर ने कहा शौचालय का उपयोग करने की आदत को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करें। स्वच्छ रहे, स्वस्थ्य और सुंदर बने। जबतक हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ्य नहीं बनेगा तबतक स्वच्छ और स्वस्थ्य भारत नहीं होगा। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, एसबीएम नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।















