गायों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नही: अमृता सिंह

श्री राधा कृष्ण गौशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष ने गौवंशों को खिलाया गुड

हापुड। गो सेवा से बढ़कर ओर कोई पुण्य नहीं है। सभी को प्रतिदिन गाय की सेवा करनी चाहिए। गाय में सभी देवता निवास करते है। हर व्यक्ति को अपने घर में गो माता को पाल कर उसकी सेवा करनी चाहिए। गो माता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उक्त बातें हापुड नंगला सटा समाना श्री राधा कृष्ण गौशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार सिंह ने गौवंशों को गुड एवं हरा चारा खिलाते हुए कहीं। उन्होने कहा गाय जिस भूमि पर निवास करती है। उस स्थान की पवित्रता तथा सुंदरता में स्वयं वृद्धि हो जाती है। गाय के सांस से ही उस स्थान के सभी पाप समाप्त हो जाते है। वहीं गाय में सभी तीर्थ स्थानों का निवास है।

गौशाला के संरक्षक एवं भाजपा नेता रघुनंदन भारद्वाज ने कहा व्यक्ति गाय की पीठ को हाथ से सहलाकर उसकी सेवा करते है। गाय के पैरों को छूकर नमस्कार कर लेता है। मानो वो सभी तीर्थों का भ्रमण कर लेता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की पूर्ण रूप से सेवा करता है। जैसे गाय को पानी पिलाना, चारा खिलाना, गाय को नहलाना, गाय की पीठ पर हाथ फेरना और बीमार गाय का इलाज करके स्वस्थ करने के अलावा अन्य काम करता हैं। उस व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी हो जाती हैं। गौशाला के संरक्षक रघुनंदन भारद्वाज ने जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार सिंह, जिला महानगर अध्यक्ष उमेश राणा को फूलों का गुलदस्तां भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान जीके गौशाला, महासचिव यशवीर सिंह सिसोदिया,अनुज त्यागी, विपिन शर्मा, संजीव शर्मा एवं अन्य गौ सेवकों के द्वारा माल्यार्पण एवं गुलदस्ता भेंट करके सम्मान किया गया। अमृता सिंह ने गौशाला समिति को आश्वासन देते हुए कहा कि उनके द्वारा गौशाला के मुख्य रोड का निर्माण कराकर गौशाला की एक प्रमुख समस्या का निदान करा दिया गया एवं जल्द ही अन्य सभी समस्याओं के निदान के लिए भी सकल प्रयास किए जाएंगे।