नि:संतान दंपतियों से करते थे लाखों रूपए में बच्चे का सौदा

-तीन महिला समेत पांच गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

गाजियाबाद। बच्चा चोरी करके निसंतान दंपतियों को बेचने वाले गिरोह का साहिबाबाद पुलिस ने पर्दाफास किया है। पुलिस ने तीन महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चा सकुशल बरामद किया है।
बुधवार को साहिबाबाद सीओ आलोक दुबे ने बताया कि अलीगढ़ पुलिस द्वारा बच्चा चोरी कर निसंतान परिवार को बेचने वाले गिरोह से पूछताछ करने के बाद हिंडन नदी पुल हज हाउस के पास से चोरी किया गया दूसरा बच्चा भी सकुशल बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने एसएसआई संजीव कुमार, दारोगा संदीप कुमार,हेड कांस्टेबल मनोज तालान,सिपाही अनीता,सोनिया ने टीम के साथ कविता गर्ग पत्नी रजनीश गर्ग,इसका पति रजनीश गर्ग पुत्र डालचंद, सोनिया पत्नी दौलतराम शर्मा निवासी चिरंजीलाल कॉलोनी बिसहैड़ा दादरी,संगीता पत्नी आशीष निवासी शंकरपुरी छपरौला बिसरख गौतमबुद्वनगर, राकेश कुमार पुत्र राजाराम निवासी सूरज विहार कॉलोनी बिसहैड़ा दादरी को गिरफ्तार किया गया। इन सब ने मिलकर दादरी के एक परिवार को 2 लाख रुपए में बच्चा बेचा था। बच्चे का सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में हज हाउस के पास झुग्गी से 23 दिसंबर 2020 को संजू का डेढ़ वषी्रय बच्चा चोरी हो गया था। संजू ने साहिबाबाद थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अलीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए बच्चा चोर गिरोह से 5 बच्चे बरामद किए थे। इनमें साहिबाबाद से चोरी किए गए बच्चे आजम और आरव पुत्र अमर सिंह का डेढ़ साल का बच्चा अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद किया गया। साहिबाबाद पुलिस ने अलीगढ़ पहुंचकर आजम को लेकर परिजनों को सुपुर्द किया। सीओ आलोक दुबे ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस की टीम ने दादरी से महिला को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की तो दूसरी महिला को बादलपुर छपरौला के पास से हिरासत में लिया। इनकी निशानदेही पर दादरी निवासी एक परिवार के पास से आरव को सकुशल बरामद किया।पुलिस इनसे अब तक कितने बच्चे चोरी किए और कहां पर बेचा गया। इसकी जानकारी कर रही हैं। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने बताया कि तीनों महिलाओं ने बताया कि दुर्योधन निवासी अलीगढ़ को अलीगढ़ पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दुर्योधन ने ही 23 दिसंबर 2020 को बच्चे को हज हाउस के पास से चोरी किया था। इसके बाद दादरी निवासी सोनिया,संगीता के माध्यम से कविता गर्ग को बच्चे को 2 लाख रुपए में बेच दिया था। परिवार को दुर्योधन ने यह कहा था कि उनकी पत्नी की मौत हो गई है। दूसरी पत्नी बच्चे को साथ रखना नहीं चाहती है। इसके लिए वह इस बच्चे को बेच रहे हैं। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पहली ही घटना की है। इसके लिए उन्हें पांच-पांच हजार रुपए मिले थे। दादरी वाली महिला एक फैक्टरी में काम करती थी। जबकि छपरौला निवासी दूसरी महिला घर पर ही रहती है।