2 हजार के लिए दोस्त को मार डाला, 10 से 15 बार चाकू से गोद डाला

-हत्यारोपी दोस्त को पुलिस ने दबोचा

गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र में 2 हजार रूपए को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। लोनी सीओ अतुल सोनकर ने बताया कि जांच में मोईन का नाम सामने आया था। इसने ही आदिल की 2 हजार रुपए नहीं देने पर चाकू से 10 से 15 बार वार उसकी हत्या को अंजाम दिया था। लोनी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोनी की प्रेमनगर कॉलोनी में रहने वाले आदिल की शुक्रवार को कहासुनी में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। लोनी तिराहा चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय टीम के साथ हत्या में फरार चल रहे मोईन पुत्र गय्यूर निवासी 20 फुटा रोड प्रेमनगर लोनी को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से चाकू एवं खून से सने हुए कपड़े भी बरामद किए गए। पुलिस ने इसे जेल भेज दिया।