मेरठ का तस्कर आंध्र प्रदेश से करता था गांजा तस्करी

-55 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने एक ऐसे अंर्तराज्जीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो आंध्र प्रदेश से सस्ते दामों में गांजे की तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर, मेरठ समेत विभिन्न राज्यों में बैखोफ होकर गांजे की तस्करी करता था। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए तस्कर कार में बम्पर के नीचे टंकी नुमा बॉक्स बनाकर उसमें गांजा भरकर आंध्र प्रदेश से पुलिस को चकमा देते हुए तस्करी के लिए लेकर आता था। आरोपित पिछले कई वर्षो से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर गांजे की तस्करी कर रहा है। हरसांव स्थित पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने सीओ लोनी की मौजूदगी में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लोनी प्रभारी संजीव कुमार, नरेन्द्र कुमार की टीम ने चेकिंग के दौरान गयूर पुत्र कयूम निवासी ग्राम हर्रा खिवई सरूरपुर मेरठ को कस्बा चौकी के सामने मेन रोड़ से देर रात गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा सिवीक कार, 55 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया पकड़ा गया तस्कर शातिर किस्म है, जो कि आंध्र प्रदेश से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर दिल्ली-एनसीआर और मेरठ समेत विभिन्न राज्यों में गांजे की तस्करी कर मोटा मुनाफा कमाता था। जिसकी करीब 10 लाख रूपए है। आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी के दौरान पुलिस चेकिंग से बचने के लिए आरोपित ने कार के बम्पर के नीचे टंकी नूमा बॉक्स बनाकर उसमें गांजे के पैकेट भरा हुआ था। आरोपित पिछले कुछ माह से गांजा तस्करी का कारोबार कर रहा है। आरोपित रात भी गांजे की तस्करी के लिए लोनी क्षेत्र में आया हुआ था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।