गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 66 अपराधिक मामलों में फरार चल रहे शातिर बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का है। जिसने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आंतक मचा रखा था और साहिबाबाद थाने से लूट मामले में फरार चल रहा था। जिसके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। वहीं आरोपी का साथी भागने में कामयाब रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुट गई है।
एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद को अपराध मुक्त बनाने के लिए एसएसपी मुनीराज जी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संघन अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार शाम को मुखिबर से सूचना मिली की हिंडन क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बाइक सवार दो बदमाश घूम रहे है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिबाबाद व क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई। हिंडन पुलिस चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। तभी उक्त बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने बाइक रोकने के बजाय थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा क्षेत्र की ओर भागने का प्रयास करने लगे। उधर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मंसूर उर्फ राजू उर्फ मॉडल पुत्र मंजूर निवासी खस्सी कॉलोनी शहीदनगर के रुप में हुई है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक व तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एसपी द्वितीय ने बताया आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, चोरी, छिनैती, हत्या का प्रयास समेत 66 मुकदमें दर्ज है। जो कि साहिबाबाद थाने से लूट मामले में फरार चल रहा है और 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। घायल बदमाश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।















