नोएडा एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाएंगे 10 एयरोब्रिज

• नोएडा एयरपोर्ट में 10 एयरोब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया
• यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग से विमान तक पहुंचने में आसानी रहेगी

उदय भूमि
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में यात्रियों की सुविधा के लिए 10 एयरोब्रिज बनेंगे। इसका काम शुरू हो गया है। इनके बनने से यहां आने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग से विमान तक पहुंचने में आसानी रहेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का ट्रायल रन लगभग पूरा हो गया है। अब यहां पर बचे हुए कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर एयरोब्रिज बनेंगे। 10 एयरोब्रिज बनने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरोब्रिज का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में 10 एयरोब्रिज बनाए जाएंगे। जैसे-जैसे एयरपोर्ट का विस्तार होगा। इनकी संख्या में और इजाफा किया जाएगा। एयरोब्रिज यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाएंगे। वह टर्मिनल बिल्डिंग से विमान तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसीलिए इनको बनाया जा रहा है।

इस तरह करेगा काम
किसी भी हवाईअड्डे पर इस्तेमाल होने वाला यह एक ज्वाइंट मार्ग बनाया जाता है, जिसे एयरोब्रिज कहा जाता है। यह ढके हुए पुल की तरह किया जाता है। जो टर्मिनल बिल्डिंग से सीधे हवाई जहाज के दरवाजे तक यात्रियों को ले जाता है। इसके जरिए यात्री आसानी से विमान तक पहुंच जाते हैं। ये एयरोब्रिज ऐसे होते हैं जो विमान आकारों के अनुसार समायोजित हो जातते हैं। दोनों सिरों पर दरवाज़े लगे होते हैं। वे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाते हैं। बोर्डिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हैं और हवाई अड्डे की दक्षता में सुधार करते हैं।