यूपी गेट पर भगवान श्रीराम की विशाल मूर्ति होगी स्थापित: महापौर

-अयोध्या में श्री राम के आने पर 40 मंदिरों में निगम कराएगा भव्य कार्यक्रम
-14-22 जनवरी तक मंदिरों में नगर निगम करेगा समुचित व्यवस्था
-रूट चार्ट बनाकर नगर निगम करेगा तैयारी, भव्य होगा कार्यक्रम

गाजियाबाद। यूपी गेट पर भगवान श्रीराम की विशाल मूर्ति स्थापित की जाएगी। महापौर सुनीता दयाल ने इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जहां पर मूर्ति स्थापित होगी। वहां पर रंग-बिरंगी लाइट, हरियाली होगी। महापौर ने बताया कि यूपी गेट से मोहननगर वाली सड़क का नाम राम पथ के नाम पर रखा जाएगा। महापौर ने बताया कि खुशी की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसके चलते शहर में नगर निगम द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। शहर में श्री राम यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सभी पार्षद एवं अधिकारी व्यवस्था संभालेंगे। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की।

महापौर ने कहा कि श्री राम प्राण प्रतिष्ठा पर आगामी 14 जनवरी से 22 जनवरी तक शहर के मंदिरों में निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम रूट चार्ट बनाकर इसकी तैयारी करेगा। वहीं, भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री राम का आगमन है।मंदिर निर्माण के बाद भगवान की घर वापसी हो रही हैं। इसके लिए 500 वर्षो का इंतजार खत्म हो रहा है। इससे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ 22 जनवरी को दीपावली के रूप में मनाएगा। इसी क्रम में शहर के सभी मंदिरों में कथा जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम ने शहर में 40 मंदिरों को चिन्हित किया है। इसमें निगम द्वारा समुचित व्यवस्था की जाएगी। विशेष रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।सभी धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी। मांगों को सुंदर और सुसज्जित किया जाएगा। महापौर ने बताया कि अयोध्या में श्री राम के आने पर नगर निगम परिवार भी शहर में कार्यक्रम करेगा।

भगवान श्री राम यात्रा की परिवार सहित यात्रा निकलेगा। इसमें निगम के सभी अधिकारी,पार्षद और कर्मचारियों के साथ यात्रा को श्री राम की जय-जयकार ढोल के साथ धार्मिक आयोजन किया जाएगा। भगवान श्री राम लंबे वनवास के बाद घर वापस आ रहे है। शहर में श्री राम का स्वागत करेंगे।उनकी पूजा-अर्चना कर धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे।इसके साथ ही यूपी गेट पर श्री राम की प्रतिमा और एक मार्ग का नाम राम पथ रखा जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि भगवान श्री राम की यात्रा के लिए रूट चार्ट बनाकर नगर निगम तैयारी करेगा। शहर में कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस कार्यक्रम के नोडल प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण यादव रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई संस्थाएं भी नगर निगम का सहयोग करेगी।