घरों में दीप प्रज्वलित कर मनाया जाएगा दीपोत्सव: अभिनव गोपाल

-दुर्घटना से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस रहेंगी मुस्तैद
-12 से 22 जनवरी तक प्रदेश के संपूर्ण घरों में दीप प्रज्वलित कर मनाया जाएगा दीपोत्सव

गाजियाबाद। अयोध्या में श्री राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी घरों में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाए जाने का आह्वान किया है। इसी क्रम में गाजियाबाद जिले में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा। शुक्रवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव,अपर नगर मजिस्ट्रेट निखिल चक्रवर्ती, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि घरों में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाए। इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के प्लास्टिक,थर्माकोल का उपयोग नहीं होना चाहिए। वहीं,दुर्घटना से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस सहित मौजूद रहे।

सीडीओ ने आगामी 14 से 22 जनवरी तक उत्तरायण,मकर संक्रांति से प्रदेश के आध्यात्मिक स्थलों व मंदिरों में भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में बैठक की। मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित,दीपदान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण, रामचरित मानस का पाठ, सुंदरकांड आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम व निकाय क्षेत्रों में नगर संकीर्तनों का आयोजन किया जाए। भजन,कीर्तन मंडलियों को शामिल करते हुए नगरों में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें कलाकारों का चयन कलाकारों का चयन संस्कृति विभाग और सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

भजन, कीर्तन मंडलियों को प्राथमिकता देते हुए किया जाए। इसके लिए स्थान का चयन में मंदिरों का चयन जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही कर लिया जाए। नगर निकायों में नगर निकायों के सहयोग से संकीर्तनों के लिए स्थानों का चयन किया जाए। इसमें महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम पंचायत सहायक आदि का सहयोग लिया जाए।उन्होंने बताया कि मंदिरों का चयन कर उसकी सूची एवं नोडल अधिकारी का नाम, पदनाम, पता एवं मोबाइल नंबर संस्कृति विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जनपद में तहसील, विकासखंड स्तर पर समितियों का गठन करते हुए इसकी सूचना अति शीघ्र संस्कृति विभाग को उपलब्ध कराई जाएं।

सीडीओ ने कहा कि 14 जनवरी से सभी विभागाध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ अपने कार्यालयों की साफ-सफाई करवाते हुए कार्यालय में झालर,लाइटिंग आदि के माध्यम से सजाएंगे। नगर निगम, नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम को 22 से 26 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसमें मंदिर, घरों, कार्यालय, तालाबों सहित अन्य विशेष स्थानों पर दीप प्रज्वलित करते हुए प्रकाश की विशेष व्यवस्था की जाए। दुर्घटना से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम  एंबुलेंस सहित मौजूद रहे।इन सभी क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए।

मंदिरों आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पानी की व्यवस्था रखी जाए। निराश्रित गोवंशों के आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इन कार्यक्रमों में किसी प्रकार के प्लास्टिक, थर्माकोल (डिस्पोजल, दोने, पत्तल)आदि का उपयोग नहीं होना चाहिए। स्कूलों में भी उक्त कार्यक्रम कराए जाएं। मंदिरों में रंगोली बनाई जाए। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मिट्टी के दीए का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। इसमें जिन वस्तुओं का प्रयोग किया जाए वह पर्यावरण अनुकूल हो। इन कार्यक्रम की फोटोग्राफी को साइट पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।