76वें गणतंत्र दिवस का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय में ACEO सौम्य श्रीवास्तव एवं ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कार्यालय में ACEO प्रेरणा सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश होने का गर्व है। देश की आजादी की अक्षुण्णता को हम सभी को बनाये रखना है। देश ने हमें महत्वपूर्ण धरोहर दी है वह फले फूले बेहतर दिशा में हो गणतंत्र को हमें अपने कार्यो से बहुत खूबसूरत बनाना है।
ग्रेटर नोएडा। 76वें गणतंत्र दिवस का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दफ्तर में एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व, गौरव व सम्मान का पर्व है। जो हमें न्याय, समता, स्वतन्त्रता तथा बन्धुत्व तथा देश व समाज को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास, उन्नति, प्रगति, समृद्धि की राह पर चलते हुए संकल्पों को भी याद दिलाता है।
सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश होने का गर्व है। देश की आजादी की अक्षुण्णता को हम सभी को बनाये रखना है। देश ने हमें महत्वपूर्ण धरोहर दी है वह फले फूले बेहतर दिशा में हो गणतंत्र को हमें अपने कार्यो से बहुत खूबसूरत बनाना है और इस खूबसूरती को लेकर आगे चलना भी है। राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक समाज की चिन्तन व सोच भी निरन्तर परिवर्तित हो रही है। भारत एक युवा राष्ट्र है और हमारे विकास के केंद्र में युवा वर्ग है जिनकी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर हम निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं। आजादी का असली अर्थ जोश और कुछ कर गुजरने की इच्छा रखते हुए कार्य करना है।
छात्रों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस खास अवसर पर प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी एनके सिंह, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके सिंह, महाप्रबंधक प्लॉनिंग लीनू सहगल, महाप्रबंधक आरके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, राजेश कुमार निम, राम कुमार आदि मौजूद रहे।
















