एसीपी प्रियाश्री पाल बनी अपराधियों की दुश्मन, जनता की ढाल-चार दिन में चैन स्नैचिंग की घटना का पर्दाफाश

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस की सख़्ती और रणनीति का असर अब अपराधियों पर साफ दिखने लगा है। देहात ज़ोन के वेव सिटी क्षेत्र में तैनात एसीपी प्रियाश्री पाल ने अपराधियों की कमर तोडऩे के लिए जो नीति अपनाई है, वह रंग ला रही है। अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है, वहीं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव मज़बूत हो रहा है। एसीपी प्रियाश्री पाल कभी ख़ुद सड़क पर उतरकर चेकिंग करती हैं तो कभी सीधे कार्रवाई की कमान अपने हाथ में लेकर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा देती हैं। ताजा मामले में उनकी टीम ने बाइक सवार दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर चार दिन पहले हुई चैन स्नैचिंग का खुलासा कर दिया। घटना के अनुसार, कुछ दिन पहले एक महिला ने थाना वेव सिटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात बदमाश उसके गले से सोने की चैन लॉकेट समेत छीनकर फरार हो गए।

एसीपी प्रियाश्री पाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीम गठित की और केवल चार दिन में ही इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जयपुरिया ग्रीन्स सोसाइटी, लालकुंआ के पास चेकिंग के दौरान बादल पुत्र अशोक यादव (निवासी क्रॉसिंग रिपब्लिक) और क्रिश पुत्र गोपाल (निवासी गिरधरपुर, गौतमबुद्धनगर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बाइक समेत महिला की लूटी गई सोने की चैन भी बरामद कर ली। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी बादल इंटर पास है और पिछले आठ वर्षों से चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है, जबकि उसका साथी क्रिश भी पिछले कुछ वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। दोनों मौज-मस्ती और महंगे शौक पूरे करने के लिए राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। उनके गिरोह का तीसरा साथी हिमांशु उ$र्फ चिराग फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लूटपाट का सामान विजय नगर स्थित एक ज्वैलर्स को सस्ते दामों में बेच देते थे और वही आगे उसे ऊँचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने ज्वैलर्स रोहित कुमार की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने सख़्त लहजे में कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी $कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी ता$कत से काम कर रही है और समाज में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। वेव सिटी क्षेत्र में एसीपी प्रियाश्री पाल की सक्रियता से अपराधियों में खौफ साफ देखा जा सकता है। उनकी नीतियों और सख़्त रणनीति से आम जनता राहत महसूस कर रही है और पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।