शराब की दुकानों के लिए घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन, आबकारी विभाग की तैयारी पूरी 6 मार्च को पहला चरण

• पहले चरण में होगी ई-लॉटरी, पारदर्शी प्रक्रिया से आवंटित होंगी दुकानें
• राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग पूरी तरह सक्रिय
• अधिकतम आवेदन प्राप्त करने के लिए कंट्रोल रूम की सुविधा उपलब्ध
• अवैध शराब पर भी सख्त कार्रवाई, तस्करों में मचा हड़कंप

उदय भूमि
रामपुर। जनपद में आबकारी विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए शराब की फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन की पूरी तैयारी कर ली है। जिला आबकारी अधिकारी हिम्मत के नेतृत्व में विदेशी शराब और बीयर की 60 दुकानों को कम्पोजिट कर खोलने का निर्णय लिया गया है, जबकि देशी शराब की 161 दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके साथ ही, मॉडल शॉप की 7 दुकानों पर लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिलाधिकारी (डीएम) जोगिन्द्र सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी हिम्मत के निर्देशन में जिले में विभाग की टीम दिन-रात छापेमारी और दबिश देकर तस्करों की कमर तोडऩे में जुटी हुई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के व्यापार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब माफियाओं के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति अवैध शराब निर्माण, बिक्री या तस्करी में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। शासन और प्रशासन की सख्ती के चलते शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग पूरी तरह से सक्रिय है, और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा। शासन की नई नीति के तहत शराब की दुकानों को पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। आम जनता से भी अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

आबकारी विभाग का लक्ष्य:
• राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करना – सभी दुकानों को पहले चरण की लॉटरी में ही व्यवस्थित करने की योजना।
• अधिकतम आवेदन प्राप्त करना – इसके लिए आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
• कंट्रोल रूम की स्थापना – लोग फोन या प्रत्यक्ष रूप से लॉटरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
• जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
• ई-लॉटरी में भाग लेने के इच्छुक लोग जल्द आवेदन करें।

लॉटरी प्रक्रिया:
• आवेदन की शुरुआत: 14 फरवरी से 17 फरवरी तक
• दुकानों का आवेदन: 17 फरवरी से 27 फरवरी तक
• पहले चरण की ई-लॉटरी: 6 मार्च 2025

लगातार हो रही कार्रवाई:
• देहात क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों पर छापेमारी
• तस्करी में लिप्त गिरोहों पर कानूनी शिकंजा
• अवैध शराब परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
• सीमावर्ती इलाकों और हाइवे पर विशेष निगरानी
• दर्जनों अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त
• हजारों लीटर कच्ची शराब जब्त
• कई शराब तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब पर सख्ती, तस्करों में खौफ
जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम दिन-रात छापेमारी कर रही है। शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे देहात क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण पर रोक लगे। जिला आबकारी अधिकारी हिम्मत सिंह अपनी कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में आबकारी विभाग न केवल राजस्व वृद्धि में योगदान दे रहा है, बल्कि अवैध शराब के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई कर रहा है।

जिला आबकारी अधिकारी का बयान:
जिला आबकारी अधिकारी हिम्मत सिंह का कहना है कि हमारा प्रयास है कि जनपद की सभी मदिरा दुकानों को पहले चरण की लॉटरी में ही व्यवस्थित कर दिया जाए, ताकि शासन का राजस्व समय पर सुनिश्चित हो सके। अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए आबकारी निरीक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी है।

हिम्मत सिंह
जिला आबकारी अधिकारी

हमारी टीम लगातार छापेमारी कर रही है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि शराब की बिक्री पूरी तरह से नियमानुसार हो और उपभोक्ताओं को सही दाम पर सही उत्पाद उपलब्ध कराया जाए। जनपद में आबकारी नीति को पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है। इसके लिए हमने एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जिससे कोई भी व्यक्ति लॉटरी प्रक्रिया या दुकानों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। हम आम जनता से भी अपील करते हैं कि अवैध शराब के संबंध में कोई भी सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें। हमारी टीम लगातार छापेमारी कर रही है और अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।