-सुशील कुमार सिंह समेत 37 डिप्टी एसपी को मिला प्रमोशन, बने एडिशनल एसपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार आईएएस, आईपीएस के तबादले किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ भी मिल रहा है। इसी क्रम में यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे 37 पुलिस अधिकारियों को एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नति मिल गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 37 पुलिस अधिकारियों के प्रमोशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 2007 के एक और 2008 के 36 पुलिस अधिकारी शामिल है। पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार सिंह, प्रभात कुमार, सुधीर कुमार, हिमांशु गौरव, नरेश कुमार और विजय आनंद समेत 37 अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिला है। सुशील कुमार सिंह 2008 बैच के अधिकारी है। जो कि मूल रूप से बलिया के रहने वाले है। देवरिया, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर जिले में अपनी सेवाएं देने के बाद अब बदायूं में बदमाशों की कमर तोड़ रहे है। एसपी डॉ ब्रिज कुमार सिंह, एडिशनल एसपी राम मोहन सिंह, अमित किशोर श्रीवास्तव ने सुशील कुमार सिंह के कंधों पर भारत स्तंभ लगाकर प्रमोशन की बधाई दी।
एसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया डीएसपी सुशील कुमार सिंह ने सीओ के रुप में अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरी दक्षता और पेशेवरता के साथ निभाया है। उनकी सूझबूझ, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी कार्यशैली के कारण विभाग के लिए एक अमूल्य संसाधन बना दिया है। इनके नेतृत्व में पुलिस विभाग को और भी अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की उम्मीद है। नई भूमिका में कानून- व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, और समाज की सुरक्षा के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही 2008 बैच के सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, लाल प्रताप सिंह, श्वेताभ पांडेय और आलोक मिश्रा भी डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोट हो गए हैं। साथ ही 2008 बैच के ही अकमल खां, अतुल कुमार चौबे, राजेश कुमार सिंह, सानिव कुमार सिन्हा, सुमित शुक्ला, राजेश तिवारी, अंशुमान मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह यादव, अब्दुल कादिर, अनूप सिंह का भी एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोशन हो गया है। इसके अलावा 2008 बैच के अरविंद कुमार वर्मा, वंदना सिंह, राजेश कुमार यादव, अर्चना सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, अर्चना सिंह, पूनम सिरोही और अतुल कुमार यादव का भी प्रमोशन हो गया है।
इसी तरह सुधीर कुमार, हिमांशु गौरव, प्रभात कुमार, नरेश कुमार, विजय आनंद, सुशील कुमार गंगा प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, महेश कुमार रुक्मणि वर्मा और ममता कुरील को डिप्टी एसपी से प्रमोट कर एडिशनल एसपी बना दिया है। बीते दिनों मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग की विभागीय प्रोन्नति समिति यानी डीपीसी की बैठक हुई थी। इसमें एएसपी के रिक्त पदों के लिए पुलिस उपाधीक्षकों के नामों पर चर्चा हुई थी। वरिष्ठता के क्रम में 37 डिप्टी एसपी को एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नति करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
















