यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यीडा के एसीईओ विपिन जैन, एडीएम (एलए) बच्चू सिंह, यीडा के ओएसडी शैलेन्द्र कुमार सिंह, राजेश कुमार जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह, स्टॉफ ऑफिसर नंदकिशोर सुंदरियाल, एनएचएआई के मेंबर बीके प्रजावत, मोहम्मद सैफी, एसके बंसल, आरपी वसावा, सौरभ सोनी, आरके पाण्डेय, अशोक तेवतिया, अनुज मलिक, रेजिडेंट इंजीनियर जितेन्द्र दीक्षित, वीके जैन आदि मौजूद रहे। बैठक में एनएचएआई के द्वारा किए जा रहे कामों की प्रगति रिपोर्ट जानी गई। प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा के वल्लभगढ़ से जेवर तक 31 किमी का हाईवे बन रहा है। यह हाइवे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ देगा। इस 31 किमी के हिस्से में 24 किमी हरियाणा और सात किमी उप्र में है। हाइवे के निर्माण में दो जगह बाधाएं थीं। इनको दूर कर दिया गया है। यह हाइवे 30 जून तक बन जाएगा।
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की कनेक्टिविटी के लिए वल्लभगढ़ से जेवर तक 31 किमी का हाइवे का काम जून में पूरा हो जाएगा। जबकि यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक 750 मीटर एलिवेटेड रोड जून में शुरू हो जाएगी। ये काम एनएचएआई कर रहा है। वहीं, एनएचएआई को तीन और काम दिए गए हैं।
यमुना प्राधिकरण में मंगलवार को एनएचआई के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक हुई। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यीडा के एसीईओ विपिन जैन, एडीएम (एलए) बच्चू सिंह, यीडा के ओएसडी शैलेन्द्र कुमार सिंह, राजेश कुमार जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह, स्टॉफ ऑफिसर नंदकिशोर सुंदरियाल, एनएचएआई के मेंबर बीके प्रजावत, मोहम्मद सैफी, एसके बंसल, आरपी वसावा, सौरभ सोनी, आरके पाण्डेय, अशोक तेवतिया, अनुज मलिक, रेजिडेंट इंजीनियर जितेन्द्र दीक्षित, वीके जैन आदि मौजूद रहे। बैठक में एनएचएआई के द्वारा किए जा रहे कामों की प्रगति रिपोर्ट जानी गई। प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा के वल्लभगढ़ से जेवर तक 31 किमी का हाईवे बन रहा है। यह हाइवे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ देगा। इस 31 किमी के हिस्से में 24 किमी हरियाणा और सात किमी उप्र में है। हाइवे के निर्माण में दो जगह बाधाएं थीं। इनको दूर कर दिया गया है। यह हाइवे 30 जून तक बन जाएगा।
दस लेन का है एलिवेटेड रोड
इसके अलावा एनएचएआई यमुना एक्सप्रेस वे से एयरपोर्ट तक 750 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड बना रहा है। यह 10 लेन का होगा। इसकी चार लेन जून तक शुरू हो जाएंगी। यह काम भी तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। सीईओ ने बताया कि कनेक्टिविटी के काम समय पर पूरा हो जाएंगे।
ये तीन काम और होंगे
सीईओ ने बताया कि तीन और एनएचएआई को दिए गए हैं। इसमें एयरपोर्ट की नार्थ व साउथ साइड की रोड है। इस काम में करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट में वीवीआईपी आवागमन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक 750 मीटर सड़क बनाई जानी है। यह काम भी एनएचएआई करेगा। पहले ये काम यमुना प्राधिकरण को करने थे। एनएचएआई के काम करने से इसकी गुणवत्ता और बेहतर रहेगी।
















