पर्यावरणविद् नवनीत पांडेय और कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से राजकीय कृषि फार्म पलटी खेड़ा में पौधरोपण अभियान चला। यहां पर एक हजार पौधे लगाए गए। विशिष्ट अतिथि मुख्य वैज्ञानिक कृषि विभाग डॉ आरपीएन सिंह ने कहा कि वृक्ष धरा के गहने हैं। सभी को एक पौधा मां के नाम का लगाने का संकल्प लेना चाहिए। पौधरोपण के बाद नवनीत पांडेय ने कहा कि जानकारी मिली कि कृषि फार्म के काफी पेड़ जल गए हैं। इसके बाद ठान लिया था कि कृषि फार्म को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण कराएंगे।
रायबरेली। लगातार कम हो रही हरियाली के बीच एक राजकीय कृषि फार्म पलटी खेड़ा को हराभरा करने की योजना है। इसको लेकर कृषि विज्ञान केंद्र और सामाजिक संगठनों की ओर से राजकीय कृषि फार्म में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। यहां पर जामुन, आम, कटहल, पीपल, पाकुड़ आदि के एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए। पौधरोपण के साथ ही उनके रखरखाव का संकल्प लिया गया।

पर्यावरणविद् नवनीत पांडेय और कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से राजकीय कृषि फार्म पलटी खेड़ा में पौधरोपण अभियान चला। यहां पर एक हजार पौधे लगाए गए। विशिष्ट अतिथि मुख्य वैज्ञानिक कृषि विभाग डॉ आरपीएन सिंह ने कहा कि वृक्ष धरा के गहने हैं। सभी को एक पौधा मां के नाम का लगाने का संकल्प लेना चाहिए। पौधरोपण के बाद नवनीत पांडेय ने कहा कि जानकारी मिली कि कृषि फार्म के काफी पेड़ जल गए हैं। इसके बाद ठान लिया था कि कृषि फार्म को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण कराएंगे। पुराने पेड़ सूखते जा रहे हैं इससे नए पौधे लगाना अति जरूरी है। पांडेय ने कहा कि इस फॉर्म में 20 हजार पौध लगाने का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर डॉ अवनींद्र तिवारी, डॉ संजय सिंह, रजनीश तिवारी, दिगंबर, संदीप कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
















