उदय भूमि
गाजियाबाद। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया। इस दौरान सरकार ने ऐलान किया कि 12 लाख रुपए तक की आय पर अब आयकर नहीं देना होगा। स्टैंडर्ड डिडक्शन भी जोड़ देंगे तो नौकरी पेशा को 12.75 लाख रुपए की आय पर कोई कर नहीं देना होगा। कौशांबी पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने बताया कि केंद्रीय बजट 2025-26 भारत के जन-जन के भविष्य को निखारेगा तथा बजट से समृद्ध और सशक्त उत्तर प्रदेश के विजन को मजबूती मिलेगी। बजट में मेक इन इंडिया से अब ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की अवधारणा के साथ देश को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की दिशा दी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बजट में समावेशी विकास पर विशेष फोकस देते हुए संतुलित विकास का रोडमैप दिया गया है। बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है, किसानों को आर्थिक संबल दिया गया है तथा एमएसएमई सेक्टर को भी मजबूती दी गई है। किसानों को 5 लाख रुपए का लोन कम ब्याज पर देने के घोषणा की गई है। युवाओं के लिए डॉक्टर के लिए कॉलेज में सीट बढ़ाने की घोषणा की गई है। इस बजट में हर वर्ग को लाभ मिलेगा, औद्योगिक क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा भारत के इतिहास में इस बजट की कितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। बजट 2025-26 में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास पर विशेष बल दिया गया है, जिससे देश विश्व में आर्थिक महाशक्ति की राह पर अग्रसर होगा।
















