भाजपा ने खोड़ा मोदीनगर व मुरादनगर के चेयरमैन प्रत्याशी के नामों का किया ऐलान

गाजियाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने जिले की खोड़ा-मकनपुर, मोदीनगर व मुरादनगर नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी भी घोषित किए है। खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन रीना भाटी पर फिर से दांव खेला है। वहीं, मोदीनगर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जाटव, मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रमा देवी को प्रत्याशी बनाया गया हैं। वहीं, नगर पंचायत निवाड़ी से अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप त्यागी, पतला नगर पंचायत अध्यक्ष पद सचिन प्रियंका, नगर पंचायत फरीदनगर से कमल कंसल, नगर पंचायत डासना से नीतू सिंह को प्रत्याशी बनाया गया हैं।