-ई रिक्शा चालकों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता
गाजियाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति-जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट और आपकी सदस्यता के लिए एक मिस कॉल की ताकत से पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा। इसलिए संगठित होकर सदस्यता अभियान में भाजपा नए सदस्य बनाने की मुहिम में आपको अपनी और डोर टू डोर जाकर सदस्यता करानी है। रविवार को पटेल नगर स्थित बैंक्वेट हॉल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन के दौरान राज्य मंत्री असीम अरूण ने यह बातें कहीं। सम्मेलन में भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीतपाल त्यागी आदि उपस्थित रहे। राज्य मंत्री असीम अरूण ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा,सदस्यता अभियान के साथ शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। सम्मेलन में महानगर क्षेत्र के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जुड़ने और उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया। राज्यमंत्री असीम अरूण ने सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के संकल्प के साथ शहर विधानसभा की जीत के क्रम को जारी रखना हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विकसित भारत के संकल्प के साथ गाजियाबाद को भी विकासशील शहरों की पंक्ति में पहुंचाने का काम किया है। विकसित होने के साथ ही मोदी-योगी सरकार सबके साथ,सबके विश्वास और सबके प्रयास से हर क्षेत्र में सबका विकास कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास दृष्टिकोण ने प्रत्येक भारतीय, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त बनाया है। देश में आज सबसे ज्यादा एससी, एसटी समुदाय भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। इन वर्गों से सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा से ही हैं। योगी सरकार में खुद मुझे मंत्री बनाया हैं। भाजपा सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ रही हैं। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के हित में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति कांग्रेस का जो व्यवहार रहा है, वह बताता है कि कांग्रेस के दिल में उनके प्रति कभी कोई सम्मान नहीं रहा।
जबकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा बाबा साहेब के सम्मान के लिए खड़ी रही है। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि हमें बाबा साहेब के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हैं। एससी-एसटी समाज के लोगों को सरकार की लाभार्थी योजनाओं से जोडऩा है। सम्मेलन में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अनिल कल्याणी, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल,महापौर सुनीता दयाल,पूर्व महापौर आशा शर्मा,राजेश्वर प्रसाद, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रदीप गहलोत, अशोक संत, महामंत्री प्रदीप चौहान, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए।
ई रिक्शा चालकों को दिलाई भाजपा की सदस्यता:
विजयनगर स्थित भीमा बाई पार्क में ई-रिक्शा चालकों को समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरूण एवं सांसद अतुल गर्ग,महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्क में आयोजित सभा में ई-रिक्शा चालकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री असीम अरूण ने कहा कि देश के हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाना मोदी का लक्ष्य है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना प्रदेश के मुखिया योगी का। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी दिन रात काम कर रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने ई-रिक्शा चालकों से सदस्यता से जुडऩे का आहवान करते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने ई-रिक्शा चालकों को फोन नंबर-8800002024 भी बताया। मौके पर सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान ई-रिक्शा चालक एसोसिएशन के पदाधिकारी,महामंत्री गोपाल अग्रवाल,संदीप त्यागी,पार्षद पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।



















