लोक आस्था के महापर्व छठ: छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

-छठ घाटों पर निगम की व्यवस्था देख श्रद्धालुओं में खुशी, व्यवस्था में डटे रहें निगम अधिकारी
-केंद्रीय राज्यमंत्री व महापौर ने श्रद्धालुओं पर की हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

गाजियाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को पहला अर्घ्य दिया गया। इस दौरान छठ व्रती समेत सभी श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज की पूजा की। जिले में सभी घाटों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई। छठ व्रती को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए घाट पर साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है। खतरनाक घाटों का निरीक्षण कर उसे प्रतिबंधित किया गया है। सूर्य उपासना के इस पावन पर्व पर नहाय-खाय के अगले दिन यानि शनिवार को व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर खरना किया गया और दूध, चावल व गुड़ से बनी खीर एवं रोटी का भोग लगाया। वहीं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में छठ घाटों पर व्यवस्था बेहतर की गई। संबंधित समस्त विभागीय अधिकारी की टीम तैनात रही, हर वर्ष से अच्छी व्यवस्था छठ घाटों पर नगर निगम द्वारा की गई है। जिसमें मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ घाटों को आकर्षकों को सुंदर बनाया गया है, जिसकी प्रशंसा आगंतुकों द्वारा की गई।

अस्थाई रूप से लगाई गई पानी की टोटी, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, सेल्फी पॉइंट एवं आकर्षक लेजर लाइट शो की व्यवस्था से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। छठ घाट समितियां तथा पुरबिया समाज की संस्थाओं द्वारा भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। घाटों को स्वच्छ बनाने पर नगर आयुक्त ने विशेष जोर दिया है। जिसके क्रम में फागिंग की व्यवस्था को भी बहुत अधिक सुदृढ़ किया गया है। एंटी लारवा का छिड़काव व अन्य व्यवस्था भी की गई है। हिंडन नदी मुख्य छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अधिकारियों की टीम लगातार बनी रहेगी। नगर निगम द्वारा छठ घाटों पर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। महापौर व नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने छह महापर्व पर हिंडन नदी छठ घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निगम की ओर से अभिनंदन किया गया। सुंदर तरीके से की गई व्यवस्था का श्रद्धालुओं ने धन्यवाद प्रकट किया। नगर निगम की ओर से प्लास्टिक मुक्त छठ घाट बनाए जाने और लेजर लाइट से माहौल को रोशन कर दिया।

महापौर सुनीता दयाल विजयनगर ए ब्लॉक में छठ पूजा-अर्चना करते हुए व्रती से मिली। हिंडन नदी घाट पर जीरो वेस्ट प्लास्टिक फ्री छठ पूजा की गई। बिहार और पूर्वांचल के लोगों का प्रमुख त्योहार छठ पूजा पर्व नहाए खाए के साथ धूमधाम से शुरू होने के बाद आज सोमवार को उगते सूर्य को छठ व्रती द्वारा अघ्र्य देने के बाद समापन हो जाएगा। छठ पूजा के मद्देनजर पुलिस फोर्स के कड़े इंतजाम किए गए थे। लगभग 2400 पुलिसकर्मियों को विभिन्न जगह पर तैनात किया गया था। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम,पुलिस की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं,मेले का भी आयोजन हिंडन नदी पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शहर में प्रमुख स्थान हिंडन नदी छठ घाट के अलावा विजयनगर, कौशांबी, इंदिरापुरम के अलावा लोनी,जीडीए द्वारा कोयल एन्क्लेव योजना में बड़ा छठ घाट तैयार किया गया था। सोमवार आज अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देेने के बाद सुबह को त्योहार को समापन हो जाएगा।

केन्द्रीय राज्यमंत्री और मेयर ने की फूलों की वर्षा
सूर्योपासना और लोक आस्था के पावन पर्व पर रविवार को छठ पूजा को ढलते सूर्य को अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं पर केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह एवं महापौर सुनीता दयाल ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। हिंडन नदी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नगर निगम द्वारा लेजर शो से नदी में पानी का रोशन कर दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, महापौर सुनीता दयाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया आदि भी हेलीकॉप्टर में सवार हुए। आस्था के पर्व छठ पूजा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु हिंडन नदी छठ घाट पर एकत्रित हुए।

गाजियाबाद में 77 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जहां दो लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था के पर्व को मना रहे हैं। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा गया। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के साथ महापौर सुनीता दयाल ने व्रत धारण की हुई महिलाओं और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। पिछले कई वर्षों से स्थानीय सांसद वीके सिंह छठ पर्व के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करते आ रहे हैं। पूर्वांचल और बिहार राज्य के लोग बड़ी संख्या में गाजियाबाद में निवास करते हैं।

छठ घाट पर पूजा-अर्चना से पहले नगर आयुक्त परखी व्यवस्था
छठ महापर्व पर पूजा-अर्चना शुरू होने से पहले छठ घाटों पर पहुंचकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने व्यवस्थाओं को परखा।छठ घाट का सौंदर्यीकरण से लेकर सफाई व्यवस्था आदि के लिए निगम की टीमें लगी हुई थी। छठ घाटों पर सभी व्यवस्थाएं पूजा-अर्चना से पहले ही पूरी कर ली गई थी। वहीं, नगर निगम की ओर से कंट्रोल रूम भी बनाया गया। नगर आयुक्त ने छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखने के बाद अधिकारियों को किसी प्रकार की कमी नहीं रहने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि छठ घाटों को सुंदर तरीके से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। लेजर लाइट से घाट पर श्रद्धालुओं को सुविधा दी गई। प्लास्टिक मुक्त छठ घाट की व्यवस्था की गई है। घाटों को प्लास्टिक फ्री किया गया है। निगम सीमा क्षेत्र में आने वाले सभी छठ घाटों पर निगम की टीम लगी हुई है। छठ घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर वासियों से अपील भी की गई है।