गाजियाबाद में बोले योगी 500 सालों के इंतजार के बाद अवध में भगवान राम ने खेली होली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए। यह चर्चा का विषय बना रहा। भाजपा ने उनका टिकट काटकर ही अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि जनरल वीके सिंह के प्रति स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन में घोर नाराजगी थी लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि कोई भी अतुल गर्ग को जनरल वीके सिंह का उत्तराधिकारी और गाजियाबाद के भाजपा प्रत्याशी के रूप में नहीं देख रहा था। बिल्ली के भाग्य से छींका टूटा या दो बंदरों की लड़ाई में बिल्ली ने बाजी मारी वाली कहावत गाजियाबाद के टिकट वितरण को लेकर चरितार्थ होती है। राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल टिकट के सबसे प्रबल दावेदार थे। अनिल अग्रवाल अपने सौम्य और सरल व्यवहार की वजह से गाजियाबाद के लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। लेकिन जनरल से खुली अदावत की वजह से इनका पत्ता कट गया और अतुल गर्ग की लॉटरी लग गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने संबोधन के दौरान कहा कि जनरल बीके सिंह ने बिगत 10 वर्षों में बहुत काम किया। पहले गाजियाबाद आपराधिक वारदातों के लिए बदनाम और गंदगी से भरा हुआ शहर माना जाता था। लेकिन आज गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर है। इसका काफी श्रेय जनरल वीके सिंह को जाता है।

विजय मिश्रा (उदय भूमि ब्यूरो)
गाजियाबाद।।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार अवध में भगवान राम ने भी होली खेली, यह सब आपके एक वोट ने ही कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा के लिए रिजल्ट आप सबके सामने है। जातिवाद के नाम पर यह इंडिया गठबंधन है। बुधवार को नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम मेंं आयोजित भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 5.05 बजे पहुंचे थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने करीब 25 मिनट के भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि भगवान दूधेश्वर नाथ की पावन धरती पर मेरठ से यहां पहुंचे है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि आपने यह गीत सुना होगा, होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा। यह सब आपके वोट ने करके दिखाया है।

आपने जो समय आज निकाला है यही समय आपको मतदान के लिए भी निकालना है। लोकतंत्र के लिए निष्ठा होगी। रामलला अपने अवध में होली खेलेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाई गई। उग्रवाद, आतंकवाद के ताबूत में कील ठोकने का काम किया गया। अब वहां पर पत्थरबाजी नहीं होती है। जीवन की सुगमता ऐसी होनी चाहिए, जिसमें सुरक्षा में अच्छी कनेक्टिविटी हो, व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं वर्ष-1998 में सांसद था, तब गाजियाबाद आने में हिचकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। गाजियाबाद स्मार्ट सिटी के रूप में जाना जाता है। बिल्डर व बायर्स की समस्या का अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच रहा है। प्रदेश में आज दंगे नहीं नहीं होते हैं,कांवड़ यात्रा आराम से निकलती हंै। कांवड़ यात्रा का निर्णय बहुत ही कठिन था, लेकिन हमने कांवड़ यात्रा निकाली। यह सब परिवर्तन आपका एक वोट लाया है। पूरे देश में परिवर्तन की लहर आई है, वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आई हैं। जेवर और हिंडन एयरपोर्ट जैसे दो एयरपोर्ट हैं।

आपके दोनों हाथों में लड्डू हैं। पहले कहा जाता था उत्तर प्रदेश में निवेश मत करना। पर अब ऐसा नहीं है। अब व्यापारी दिल खोलकर निवेश करने के लिए तैयार हैं। इस सम्मेलन के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, एमएलसी दिनेश गोयल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, विधायक अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुर्जर, पूर्व महापौर आशु वर्मा, रालोद महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी,वार्ड-72 पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी, समाजसेवी सुभाष शर्मा, अशोक वर्मा, कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन की महासचिव शोभा, लाइन पर क्षेत्र वेलफेयर एसोसिएशन के आरके आर्य, रानी बरनवाल, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, विमला भट्ट, रेनू मल्होत्रा, किरण राणा, मुकुल गुप्ता, श्यामवीर भदौरिया, सुधीश अग्रवाल, कमल ओबेरॉय, प्रदीप सिसोदिया, वीर सिंह चौहान आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए मांगे वोट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए। यह चर्चा का विषय बना रहा। भाजपा ने उनका टिकट काटकर ही अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अब कर्फ्यू नहीं लगता है। कांवड़ यात्रा शानदार निकलती है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए वोट देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हम भजन या ताली बजाने के लिए नहीं आए थे। कांवड़ यात्रा को लेकर रोक बताई जाती थी। अयोध्या में 1.50 करोड़ श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं।यह सिर्फ एक वोट की वजह से बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग के लोग जागरूक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन आया। मोदी ने दुनिया में पासपोट की कीमत बढ़ाई। रैपिड रेल, एक्सप्रेस-वे,एयरपोर्ट यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। उन्होंने कहा कि 7 से 8 घंटे में प्रयागराज पहुंच सकेंगे। हाईवे बनाया जा रहा है। पहले की सरकारों में बेटी व व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। लेकिन अब अपराधी कहते है कि वह सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में 40 लाख करोड़ का निवेश हुआ। एक वोट ने सुरक्षित किया है।

गलत लोगों को चुनते तों कप्यू, भ्रष्टाचार से मुक्ति के साथ सुरक्षा नहीं मिलती। मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था उभरी है। इसे दुनिया ने मान लिया है।हर कोई भारत की तरफ देखता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद वीके सिंह ने 10 साल में बेहतर कार्य गाजियाबाद में कराए है। विपक्षी दलों के पास अब बोलने को कुछ नहीं है। बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास एनडीए की नरेंद्र मोदी सरकार काम कर रही हैं। 12 करोड़ अन्नदाता को लाभ दिया। 2.50 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन दिए गए। 50 लाख स्ट्रीट वेंडर को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया गया। विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अतुल गर्ग एक माह में घर-घर नहीं जा सकते है, आपके भरोसा छोड़ते हुए वोट दें। योगी ने अंत में सम्मेलन में अबकी बार 400 के पार का नारा भी लोगों ने हाथ उठवाकर दिया।