रेनबो पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

गाजियाबाद। रेनबो पब्लिक स्कूल सेक्टर-1 वैशाली कामना वार्षिकोत्सव मनाया गया। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन क्षेत्रीय निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने किया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें सोशल थीम, करोना थीम, डिफरेंट स्टेट्स, गढ़वाली डांस, पंजाबी डांस, एजुकेशन थीम इत्यादि हुए। मनोज गोयल ने कहा प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा घर से शुरू होती है, जो हमारे पूरे जीवन में जारी रहती है। लोगों को शिक्षा की आवश्यकता होने के कई कारण हैं। इससे उन्हें नई चीजें सीखने में मदद मिलती है। साथ ही अच्छी नौकरी व समाज में सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर मिलता है। व्यक्ति जितना अधिक शिक्षित होता है, उतना ही उसके जीवन की सफलता की संभावना होती है। कई अन्य कारणों से शिक्षा भी महत्वपूर्ण है।

आप देश के भविष्य हो, आप जो भी बनो एक बेहतर इंसान और अच्छे नागरिक जरूर बनो। उन्होंने नन्हें कलाकारों की पेशकश को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल के प्रबंधक किरण राणा, राहुल राणा, उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री सच्चिदानंद शर्मा, अवधेश कटिहार, विमला भट्ट, डॉक्टर रितु वर्मा, पवित्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसमें सोशल थीम, करोना थीम, डिफरेंट स्टेट्स ,गढ़वाली डांस  , पंजाबी डांस, एजुकेशन थीम इत्यादि हुए। विद्यालय की अध्यापिका पार्वती नेगी, पिंकी ,जोली, शालिनी, शानू, वैशाली, रचना, पूजा, मनीषा, कविता, जूही, भावना मौजूद रहीं।