– जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी ने बाबा साहब आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
बुंलदशहर। डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को सरकारी गैर सरकारी संस्थानों और विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने डा. आंबेडकर को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बाबा साहब आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपर मुख्य अधिकारी ने डा. आंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आंबेडकर का अथक संघर्ष पीढिय़ों को प्रेरित करता रहा है। आज जब हम उनके योगदान को याद कर रहे हैं, हम उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं।
समानता, स्वतंत्रता का जो अधिकार देश के नागरिकों को मिला है उसमें डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका है। अवसर की समानता तथा वयस्क मताधिकार के माध्यम से लोकतंत्र की जो मजबूत बुनियाद उन्होंने डाली वह आज भी फल फूल रहा है। उन्होंने अनुसूचित जाति को राजनैतिक, सरकारी, शिक्षा क्षेत्र में आरक्षण अंग्रेजों से लड़कर हासिल किया। जब तक संविधान है तब तक देश में लोकतंत्र है। देश का संविधान हमे अनुशासन व कानून के दायरे में रहना सिखाता है। बाबा साहब का योगदान देश कभी भुला नही जा सकता। उन्होंने असमानता मिटाकर सभी को समान अधिकार दिया।
















