गाजियाबाद। प्रदेश शासन ने रविवार को गाजियाबाद नगर निगम में तैनात रहे अधिशासी अभियंता सिविल के पद से प्रोन्नत होकर चीफ इंजीनियर बनने पर सैय्यद फरीद अख्तर जैदी का नगर निगम कानपुर में तबादला कर दिया। नगर विकास अनुभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जारी किए आदेश में नव प्रोन्नत मुख्य अभियंता सिविल (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी को नगर निगम कानपुर में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के लिए आदेश दिए है। वहीं, नगर निगम में कई साल से तैनात अधिशासी अभियंता सिविल देशराज सिंह का यहां से नगर निगम मेरठ में अधिशासी अभियंता सिविल के पद पर तबादला किया गया हैं।
इनके अलावा नगर निगम के कविनगर जोनल प्रभारी विवादित कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह का गाजियाबाद नगर निगम से नगर निगम बरेली में तबादला कर दिया गया है। वहीं, प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीयित) राजस्व सेवा के कर निर्धारण अधिकारी राजेश गुप्ता का नगर निगम कानपुर से गाजियाबाद नगर निगम में तबादला किया गया है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन मेें अधिशासी अभियंता सिविल के पद पर तैनात सुरेंद्र प्रसाद मिश्र को गाजियाबाद नगर निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात किया गया है।

















