-सुविधाओं को व्यवस्थित करने में जुटा नगर निगम के सभी विभाग
-पर्यावरण सुधार के लिए उद्योग बंधु भी करें निगम का सहयोग: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने अपनी कार्य की रफ्तार को तेज कर दिया है। नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार विभागीय कार्यवाही ते हो गई। इसी क्रम में निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, प्रकाश विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कार्य की रफ्तार को बढ़ा दिया है। पांचो जोन में सुविधाओं को दुरुस्त करते हुए विभागीय अधिकारी कार्य कर रहे हैं। प्राथमिकता के आधार स्थान चयन करते हुए कार्य किया जा रहा है। नियमित सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए कवि नगर जोन अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाडिय़ों का टाइमिंग बढ़ाया गया है। मोहन नगर जोन के अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में कवि नगर में भी निर्माण विभाग और उद्यान विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कार्य रफ्तार से कराया जा रहा है।
प्रकाश विभाग द्वारा आनंद इंडस्ट्रियल एरिया मोहन नगर में अभियान चलाया गया। हाई मास्क एवं अन्य लाइटों को व्यवस्थित करते हुए मरम्मत की गई। लोहा मंडी कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया, बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए कूड़ा उठान को व्यवस्थित कराया जा रहा है। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में रोड का निर्माण भी कराया गया। इसी प्रकार एयर क्वालिटी के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र की कई सड़कों का सुधार कराया गया। नगर निगम के सभी विभाग औद्योगिक क्षेत्र में भी विशेष कार्यवाही को प्रमुख रूप से कर रहे हैं।
नगर आयुक्त द्वारा जहां निगम के सभी विभागों को औद्योगिक क्षेत्र में कार्यों पर विशेष जोर देते हुए रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा गया है। वही उद्योग बंधुओ से भी पर्यावरण सुधार को लेकर विशेष सहयोग की अपील भी की गई है। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और नियमित पानी के छिड़काव को अपने स्तर से भी करने के लिए अपील की गई। वायु गुणवत्ता सुधार के लिए औद्योगिक बंधुओं को सहयोग करने की अपील की गई है। अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए भी योजना बनाने के लिए औद्योगिक बंधुओं से समन्वय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।


















