गाजियाबाद। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार निगम मुख्यालय में संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 11 संदर्भ प्राप्त हुए। अधिकांश संदर्भ निर्माण विभाग से प्राप्त हुए। संभव जनसुनवाई की अध्यक्षता कर रहे अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं को सुना। साथ ही अविलंब कार्यवाही के निर्देश टीम को दिए।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया जन समस्याओं को निस्तारण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई संभव का आयोजन होता है। जिसमें समस्त विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सभी अधिकारी संबंधित शिकायतकर्ता से समन्वय करते हुए समस्याओं का समाधान की कार्यवाही कर रहे हैं। 11 संदर्भ प्राप्त हुए, जिसमें सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना।
निर्माण विभाग से पांच, स्वास्थ्य विभाग से तीन, प्रकाश विभाग से एक, टैक्स विभाग से एक, जलकल विभाग से एक और अतिक्रमण संबंधित दो व अन्य विभाग संबंध एक संदर्भ प्राप्त हुआ। संभव के दौरान कई पार्षद भी उपस्थित हुए। जिनके द्वारा अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने कहा नगर निगम में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही फरियादियों की शिकायतों का निपटारा गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो इस पर विशेष जोर ध्यान दिया जा रहा है। जन सामान्य की शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में एक है।
इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरतने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जीएम जलकल केपी आनंद, एमएनएलपी विवेक सिंह, ऑडिटर विमलेश सिंह, एएओ जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय उपस्थित रहे।

















