वर्षों पुराने अवैध अतिक्रमण पर निगम का चला बुलडोजर

गाजियाबाद। शहर में हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वसुंधरा जोन स्थित सेक्टर-16 की ग्रीन बेल्ट को नगर निगम ने कब्जा मुक्त कराया। वर्षों पुराना अतिक्रमण की जानकारी प्राप्त होते ही नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों की टीम भेजकर कार्यवाही कराई गई। जिसके क्रम में जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी द्वारा मौके पर जाकर ग्रीन बेल्ट तथा सर्विस रोड को क्रिस्टल होटल द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया।

वंसुधरा जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी अपर नगर आयुक्त तथा उद्यान की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें मौके पर ग्रीन बेल्ट को खाली कराया गया। इस दौरान लोगों ने हंगामा किया, मगर नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने उक्त स्थल को कब्जा मुक्त करते हुए अतिक्रमण हटाया। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो एफआईआर दर्ज की कार्रवाई भी की जाएगी।

आसपास के निवासियों द्वारा बताया गया कि कई वर्षों से कब्जा था, आज उक्त स्थल को निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया। नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। जिनकी शहर के गणमान्य द्वारा भी काफी प्रशंसा की जा रही है ना केवल विकास कार्य में तेजी दिखाई दे रही है। बल्कि अवैध रूप से किए जा रहे कार्यों पर भी निगम का शिकंजा जारी है। अभियान में प्रवर्तन दल के साथ-साथ पुलिस दस्ते के द्वारा भी सहयोग किया गया।