दीपावली मेले में पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने दिया हिंदू एकजुटता का संदेश

गाजियाबाद। वार्ड-72 की पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा रविवार को दीपावली उत्सव के दौरान वैश्य समाज वैशाली कौशांबी विंध्याचल टावर कौशांबी प्लॉट एरिया और एक्सप्रेस ग्रीन टावर वैशाली में लोगों दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की दीपावली हिंदुओं के लिए बड़ी महत्वपूर्ण है। लगभग 500 वर्षों के बाद भगवान राम का जहां जन्म हुआ था, वहां विराजमान हुए और एक भव्य मंदिर का निर्माण वहां करवाया गया। सभी जानते हैं कि भारत में मुस्लिम आतंकवाद की वजह से अयोध्या में राम जन्म भूमि के मंदिर के स्थान को तोड़कर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया था।

लेकिन भारत के हिंदुओं ने सन 92 में इस ढांचे को गिरा दिया था और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ। पार्षद द्वारा सभी हिंदुओं से कहा गया आज हमें जातियों को भुलाकर एक रहने की आवश्यकता है। नहीं तो अगर हम बाटेंगे तो काटेंगे। क्योंकि जितने हम जातियों में बढ़ते आए हैं, उतने हम कमजोर होते चले गए और हमारी संख्या दिन पर दिन कम होती जा रही है।