-त्योहारी सीजन में डेवलपर्स होम बायर्स को मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स और छूट
गाजियाबाद। दिवाली के मौके पर घर की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसके कारण बहुत सारे लोग अपने सपनों का आशियाना दिवाली के शुभ मौके पर बुक करते हैं। त्योहारी सीजन में घर बुक करना फायदे का सौदा भी होता है क्योंकि डेवलपर्स कई तरह की छूट और ऑफर्स इस दौरान होम बायर्स को देते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ बातों का खासा ख्याल रखना भी जरूरी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि त्योहारी सीजन के दौरान घर खरीदने पर सबसे बेहतर डील कैसे पाएं, किन बातों का ख्याल रखें। व्यापारी एकता समिति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा हमारा मानना हैं कि त्योहारी सीजन के दौरान, डेवलपर्स होम बायर्स को आकर्षित करने के लिए आकर्षक ऑफर्स और छूट देते हैं। इसमें पजेशन तक नो ईएमआई, फ्री रजिस्ट्री, फ्री पार्किंग, पीएलसी माफ, जीरो जीएसटी, बुकिंग पर कार और सोने के सिक्के जैसे तमाम उपहार शामिल होते है।
ऐसे में दिवाली का त्योहार ग्राहकों के लिए नए फ्लैट खरीदने के लिए सुनहरा मौका होता है। बावजूद इसके फ्लैट की बुकिंग से पहले ऑफर्स के साथ-साथ प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी चीजों की जानकारी भी ग्राहकों को जरूर लेनी चाहिए। त्योहारी सीजन में अगर आप फ्लैट बुक रह हैं तो बेस प्राइस के साथ अन्य जानकारी भी बुकिंग से पहले जरूर लें। आमतौर पर त्योहारी सीजन में बिल्डर प्रति वर्ग फुट (पीएसएफ) कीमत कम करने के बजाय घर खरीदारों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट और छूट देते हैं। इसके साथ ही फ्लैट का साइज, कारपेट एरिया और सुपर बिल्टअप एरिया की जानकारी भी बुकिंग से पहले ग्राहकों को जरूर लेना चाहिए। इससे ग्राहकों को ये समझने में आसानी होगी कि समझने में आसानी होगी कि आपको किस साइज का फ्लैट मिल रहा है।
















