विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा सैलाब, 995 पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ

-विकसित भारत संकल्प यात्रा में निगम की सराहनीय भूमिका: सुनील शर्मा

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा मंगलवार को मोहन नगर जोन शालीमार गार्डन स्थित सेंट मैरी स्कूल एवं राजेंद्र नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले चरण में कार्यक्रम नेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ। जिसमें 511 लाभार्थियों की संख्या बढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुनील शर्मा उपस्थित हुए। इसी प्रकार दूसरे चरण में सेंट मैरी स्कूल शालीमार गार्डन में कार्यक्रम हुआ। जिसमें 484 लाभार्थियों की संख्या बढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद उपस्थित हुए। कार्यक्रम में भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ा। जिसमें क्षेत्रीय निवासी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कई सामाजिक संस्थाएं, पार्षद उपस्थित हुए।

विधायक सुनील शर्मा एवं राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा करते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में बनाई जा रही रूपरेखा एवं सफल आयोजन की प्रशंसा की। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी जोन में क्रमवार विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मोहन नगर जोन के केईसी कॉलेज, कोर्णाक पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन में होगा। जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की कैंप लगेंगे। संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कार्यक्रमों आकर कैंप पर संपर्क कर सकते हैं।