ज्यादा देशद्रोही न बुलाओ, भाजपा में चले आएंगे कन्हैया

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष का भाजपा पर तंज

पटना। बिहार में विधान सभा चुनाव की जंग के बीच जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता कन्हैया कुमार ने खुद को देशद्रोही, देशद्रोही कहे जाने पर भाजपा पर तंस कसा है। उन्होंने कहा कि ज्यादा देशद्रोही, देशद्रोही चिल्लाओगे तो वह भी भाजपा में आ जाएंगे। चूंकि भाजपा में जाकर उनका शुद्धिकरण हो जाएगा। कन्हैया के इस बयान की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। बिहार में विधान सभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर हैं। 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान होना है। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। चुनावी सभाओं में विरोधियों पर खूब तंज कसे जा रहे हैं। इसी क्रम में अब जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। खुद को देशद्रोही, देशद्रोही कहे जाने से आहत कन्हैया ने कहा है कि ज्यादा देशद्रोही, देशद्रोही कहोगो तो हम भी भाजपा में चले जाएंगे। चूंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे, तब उन्हें खराब कहा जाता था। भाजपा में जाने के बाद वह शुद्ध हो गए। हमने भी कह दिया है, ज्यादा देशद्रोही, देशद्रोही कहोगे, तो हम भी भाजपा में आ जाएंगे। ऐसे में मेरे ऊपर लगे सभी इल्जाम भी धुल जाएंगे, शुद्धिकरण हो जाएगा। कन्हैया ने कहा कि उन्हें निरंतर देशद्रोही, देशद्रोही कहकर अलंकृत किया जा रहा है, अगर यदि वह भाजपा में चले जाएं तो उन पर लगे इल्जाम खत्म हो जाएंगे। बगैर नाम लिए कन्हैया कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए में 2 गठबंधन चल रहे हैं। एक प्रत्यक्ष रूप से और एक परोक्ष रूप से। आरोप आरोप लगाया कि बिहार में ईवीएम की जगह सीएम को हैक किया जा रहा है। इसलिए जनता को सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि बिहार में जनता दल यूनाईटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। दोनों दल चुनावी मौसम में अलग-अलग हो गए हैं।