• बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम द्वारा रेन बसेरों में किए पुख्ता इंतजाम, निराश्रितों को मिला सहारा
• सर्दी से बचाव के लिए निराश्रितों के लिए 15 स्थाई और 7 अस्थाई रैन बसेरे कराए सुचारू
• सर्द रात में कोई खुले में न सोने पाए, ध्यान दें अधिकारी: विक्रमादित्य सिंह मलिक
• नगर आयुक्त ने जोनल प्रभारियों की दी निराश्रितों को आश्रय स्थल पहुंचने की जिम्मेदारी
गाजियाबाद। खुले में सोने वालों के लिए नगर निगम ने पुख्ता अलाव और पर्याप्त शेल्टर होम व अस्थाई रेन बसेरों की व्यवस्था है नगर निगम के सभी स्थाई और अस्थाई शेल्टर होम में नि:शुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कंबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई, सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का अधिकारियों को सख्त निर्देश है सर्द रात में कोई भी खुले आसमान तले न सोने पाए। जो भी सड़क किनारे खुले में सोता मिले, उसे रैन बसेरों में लाया जाए। रैन बसेरों में ठहरने के बेहतरीन इंतजाम होने चाहिए। इसके लिए रात में अभियान के तौर निरीक्षण किया जाए। आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों को व्यवस्थित किया जाए। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो।
साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे उपलब्ध कराया जाए। नगर निगम द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए निराश्रितों के लिए 15 स्थाई और 7 अस्थाई रैन बसेरे व्यवस्थित किए गए हैं। निराश्रितों और सड़कों पर सोने वालों के लिए आश्रय स्थलों में बिस्तरों की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, आवश्यकता अनुसार हीटर की व्यवस्था भी कराई गई है। इसी के साथ-साथ वहां भोजन बनाने के लिए बर्तनों की व्यवस्था भी कराई गई है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को नोडल अधिकारी बौर जोनल प्रभारी को सह नोडल प्रभारी बनाया गया है। कोई भी निराश्रित सड़क पर ना सोए इसका विशेष ध्यान रखने के लिए ज़ोनल प्रभारी की जिम्मेदारी लगाई गई है। जिसकी क्रम में रात्रि में भी जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए निराश्रितों को आश्रय स्थल पहुंचने की कार्यवाही को रफ्तार दे रहे हैं।
स्थाई और अस्थाई शेल्टर होम में मिलेगी घर जैसी सुविधा
नगर निगम सीमा अंतर्गत नासिरपुर फाटक निकट रेलवे क्रॉसिंग, कवि नगर ग्रीन हाउस नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के समीप, कम्युनिटी सेंटर कौशांबी, डीएलएफ कॉलोनी के पीछे मोहन नगर, कम्युनिटी सेंटर लाजपत नगर, मधुबन कूलर फैक्ट्री के पीछे मालीवाडा चौक, कम्युनिटी सेंटर लाल क्वार्टर लोहिया नगर, संतोष अस्पताल के सामने पुराना बस स्टैंड, सेक्टर-11 बी ब्लॉक प्रताप विहार विजय नगर, रेड मॉल के पीछे नया बस अड्डा, अर्थला चिकम्बरपुर, घुकना रेत मंडी, मकनपुर इंदिरापुरम, सुदामापुरी में स्थाई शेल्टर होम की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई है। अस्थाई शेल्टर होम पैसिफिक मॉल के सामने कौशांबी रोडवेज बस अड्डा के सामने, मोहन नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड साहिबाबाद, डबल टंकी मिर्जापुर विजयनगर, कौशांबी बस अड्डे के अंदर, हापुड़ रोड कवि नगर फ्लाईओवर के नीचे निराश्रितों के लिए व्यवस्था की गई है।

















