CM योगी की उम्मीदों पर फिर खरे उतरे डॉ. अरुणवीर सिंह नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगा दुनिया का सबसे बड़ा ‘ॐ’ चिन्ह अंतरिक्ष से भी दिखेगा भव्य नजारा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा की थी, तब बॉलीवुड में हलचल मच गई थी। इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं हुई थीं। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह को सौंपी। उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया। चुपचाप काम को अंजाम तक पहुंचाने वाले यीडा के सीईओ इसमें पूरी शिद्दत से लगे रहे। विकासकर्ता कंपनी की तलाश के लिए उन्होंने ग्लोबल टेंडर निकाले। बॉलीवुड के लोगों से वन टू वन मीटिंग की। डॉ. अरुणवीर सिंह के कई सालों के अथक प्रयास के बाद फिल्म सिटी का शिलान्यास अब चंद दिनों बाद हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उम्मीदों पर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह फिर खरे उतरे हैं। उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतार दिया। उनकी दूरदर्शी सोच और कड़ी मेहनत ने इस जटिल प्रोजेक्ट को पटरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। यीडा सीईओ के कई सालों के अथक प्रयास के बाद फिल्म सिटी का शिलान्यास अब चंद दिनों बाद हो जाएगा। यह फिल्म सिटी न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश में नई इबारत लिखेगी। नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में दुनिया का सबसे बड़ा ‘ॐ’ चिन्ह स्थापित किया जाएगा, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। ‘ॐ’ चिन्ह इस प्रकार तैयार किया जाएगा जिससे कि वह नेचुरल दिखेगा। ॐ’ चिन्ह खूबसूरत जलाशय, कृत्रिम नहरें, ग्रीन पाथ-वे और लंबे-लंबे पेड़ों से बनाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा की थी, तब बॉलीवुड में हलचल मच गई थी। इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं हुई थीं। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह को सौंपी। उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया। चुपचाप काम को अंजाम तक पहुंचाने वाले यीडा के सीईओ इसमें पूरी शिद्दत से लगे रहे। विकासकर्ता कंपनी की तलाश के लिए उन्होंने तीन बार ग्लोबल टेंडर निकाले। बॉलीवुड के लोगों से वन टू वन मीटिंग की। पहले एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जानी थी। लेकिन जब विकासकर्ता कंपनी नहीं मिली तो इसमें संशोधन किए। फिर तय किया कि 230 एकड़ में पहला चरण विकसित किया। शर्तों में कुछ बदलाव किया ताकि प्रोजेक्ट वायबल हो जाए। उनके ये बदलाव काम आए और वे ब्यू प्रोजेक्ट्स कंपनी इसके लिए आगे आई। अब कंपनी ने जमीन पर कब्जा ले लिया। इससे पहले यमुना प्राधिकरण के सीईओ नोएडा एयरपोर्ट परियोजना को धरातल पर उतार चुके हैं। यह काम करके वह फिर मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं।

विश्व पटल पर चमकेगा यीडा

इंटरनेशनल फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश को विश्व पटल पर स्थापित करेगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी को धरातल पर उतारने में सफल रहे हैं। डॉ. अरुणवीर सिंह की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है कि यह महत्वपूर्ण परियोजनाएं काफी तेजी से मंजिल की तरफ बढ़ रही है। फिल्म सिटी में स्टेट ऑफ आर्ट स्टूडियो, आउटडोर सेट और शूटिंग विलेज के अलावा कई ऐसी सुविधाएं होंगी। पोस्ट प्रोडक्शन के क्षेत्र में वीएफएक्स स्टूडियो बनाए जाएंगे। फिल्म सिटी में थीम बेस्ड एम्यूजमेंट पार्क बनेगा। इसमें भारतीय सनातन संस्कृति की झलक दिखाई देगी। फिल्म सिटी को सात जोन में बांटकर विकसित किया जाएगा। इसमें एक सिग्नेचर टॉवर होगा, जिसमें आर्ब्जवेशन डेक, एम्फीथिएटर और फिल्म म्यूजियम होगा।

सबसे बड़ी व ऊंची ॐ की आकृति स्थापित होगी 

जेवर एयरपोर्ट के पास फिल्म सिटी में दुनिया का सबसे बड़ी तथा सबसे ऊंची ॐ की आकृति स्थापित की जाएगी। ॐ की यह आकृति आसमान से भी साफ-साफ नजर आएगी। जमीन का कब्जा मिलने के बाद भूटानी इंफ्रा के आशीष भूटानी ने कहा है कि जेवर एयरपोर्ट के पास फिल्म सिटी में दुनिया का सबसे ऊंचा तथा सबसे बड़ा ॐ का स्तम्भ स्थापित किया जाएगा। यह फिल्म सिटी का मुख्य आकर्षण होगा और इसी मॉडल पर फिल्म सिटी का निर्माण होगा। अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला यह दुनिया का तीसरा स्थान होगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही फिल्म सिटी में जलाशयों और कृत्रिम नहरों का भी निर्माण किया जाएगा। इसका नक्शा 21 देशों का भ्रमण करने के बाद तैयार किया गया। इसका पूरा डिजाइन कनाडियन कंपनी फोरेक ने बनाया है। यह वही कंपनी है, जिसने यूनिवर्सल स्टूडियो और डिजनीलैंड को डिजाइन किया है।

आशीष भूटानी
सीईओ भूटानी ग्रुप

एक्सप्रेसवे के जाल में होगी फिल्म सिटी

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे और राजमार्गों से जुड़ेगी। फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे आदि से जुड़ेगी। इससे न केवल स्थानीय बल्कि देश-विदेश के सैलानियों व फिल्म निमार्ताओं के लिए आना आसान रहेगा। फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए 21वें किलोमीटर पर इंटरचेंज प्रस्तावित है। यह इंटरचेंज 480 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा होगा। इससे नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर और आगरा, मथुरा के लोगों के लिए फिल्म सिटी तक सीधी पहुंच संभव होगी।