इंजीनियर पंकज गुप्ता का हुआ प्रमोशन बने सहायक अभियंता

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद नगर विकास विभाग के विशेष सचिव द्वारा पंकज गुप्ता के प्रमोशन का आदेश 27 सितंबर को जारी हुआ। 28 सितंबर 2022 से लोनी नगर पालिका में सहायक अभियंता के रूप में काम शुरू कर दिया है। कामों की गुणवत्ता और विभाग के हितों को सर्वोपरि रखने वाले पंकज गुप्ता की गिनती व्यवहार कुशल इंजीनियरों में होती है। नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में तैनाती के दौरान जनता के साथ सामंजस्य स्थापित रखने और उन्हें संतुष्ट करने वाले इंजीनियर के रूप में जाना जाता है।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका में तैनात जूनियर इंजीनियर पंकज गुप्ता का प्रमोशन हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें प्रोन्नत कर सहायक अभियंता बनाया है। पंकज गुप्ता के प्रमोशन का शासनादेश जारी हो गया है। वर्तमान में वह लोनी नगर पालिका में ही तैनात रहेंगे। ट्रांसफर संबंधित आदेश बाद में जारी होंगे। पंकज गुप्ता के प्रमोशन की जानकारी मिलने के बाद विभागीय अधिकारी और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
पंकज गुप्ता को नगर निकाय विभाग के अच्छे इंजीनियरों में गिना जाता है। मार्च 1995 में सरकारी सेवा ज्वाइन की। पिलखुआ नगर पालिका, गंगोह, सहारनपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, गढ़ मुक्तेश्वर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में काम किया है। सरकार की मंशा के अनुरूप और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार समयबद्ध तरीके से कामों के निस्पादन को लेकर पंकज गुप्ता की विभाग में अच्छी साख है। कामों की गुणवत्ता और विभाग के हितों को सर्वोपरि रखने वाले पंकज गुप्ता की गिनती व्यवहार कुशल इंजीनियरों में होती है। नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में तैनाती के दौरान जनता के साथ सामंजस्य स्थापित रखने और उन्हें संतुष्ट करने वाले इंजीनियर के रूप में जाना जाता है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद नगर विकास विभाग के विशेष सचिव द्वारा पंकज गुप्ता के प्रमोशन का आदेश 27 सितंबर को जारी हुआ। 28 सितंबर 2022 से लोनी नगर पालिका में सहायक अभियंता के रूप में काम शुरू कर दिया है।