एउरोकिड्स डेल्टा 3 में मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

ग्रेटर नोएडा। एउरोकिड्स डेल्टा 3 में मंगलवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नौनिहाल कन्हैया के रूप में सजकर स्कूल में पहुंचे थे। बच्चों ने राधा कृष्णा के संगीत पर नृत्य किया। श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी लीलाओं का प्रभावी मंचन किया गया। श्रीकृष्ण के जन्म, गाय और ग्वाले, सुदामा और श्रीकृष्ण, रासलीला, कृष्ण सुदर्शन चक्र आदि झांकियां सजाई गईं और मटकी भी फोड़ी गई। स्कूल को फूलों और मटको से सजाया गया। स्कूल में बच्चों के लिए मिठाई बनाई गई। जिसे बच्चों ने काफी पसंद किया।

एउरोकिड्स की डायरेक्टर प्रज्ञा वर्मा ने बताया नन्हें बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में अपनी बाल लीलाओं से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कृष्ण की मटकी फोडऩे की लीला और की सुदामा कृष्ण का मिलाप की झांकी भी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया इस प्रकार के आयोजन जहां अपनी सभ्यता, संस्कृति और विभिन्न पर्वों को जानने का अनूठा माध्यम हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों की सामाजिक, ऐतिहासिक और पौराणिक ज्ञान की पृष्ठभूमि को एक सशक्त आधार प्रदान करने का माध्यम भी बनते हैं।