केन्द्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनने पर पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने बांटी मिठाई

गाजियाबाद। केन्द्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनने और गाजियाबाद में अतुल गर्ग की जीत के उत्सव को वैशाली सेक्टर-1 में गुरुवार को भाजपा नेता पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल के नेतृत्व में जश्र मनाया गया। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने के लिए काम होगा। ताकि आने वालों समय में पूरे राष्ट्र में विकास की लगातार गंगा बहती रहे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की प्रचंड जीत पर गाजियाबाद लोकसभा के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी पर विश्वास जताया है।

पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलना यह साबित करती है कि देश की जनता का भरोसा कायम है। सांसद अतुल गर्ग को शुभकामनाएं देते हुए जिले की जनता का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सांसद अतुल गर्ग के नेतृत्व में लोकसभा क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी, जिसका सीधा लाभ यहां के निवासियों को मिलेगा। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष शर्मा, राकेश शर्मा, आरके पांडे, अवधेश कटियार, शिव शंकर उपाध्याय, संजय सिंह, प्रमोद वर्मा, एसके उपाध्याय, घनश्याम गुप्ता, वीर सेन मित्तल, योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप, अशोक शर्मा, केल शर्मा, एसपी तिवारी, डॉ एसएन शर्मा, विजय मलिक, भूपेंद्र राज सिंह, आत्म प्रकाश त्रिपाठी, एसके सक्सेना, वीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।