8 जून को होगा जीडीए कर्मचारी संघ का चुनाव

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) कर्मचारी संघ का आगामी 8 जून को चुनाव होगा। चुनाव को लेकर जीडीए कर्मचारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को चुनाव लडऩे वाले इच्छुक 30 कर्मचारियों ने नामांकन फार्म लिए।
जीडीए कर्मचारी संघ का चुनाव कराने के लिए संजीव कुमार भटनागर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।चुनाव अधिकारी ने 8 जून को चुनाव के लिए मतदान कराने की घोषणा कर दी है। संजीव भटनागर ने बताया कि जीडीए कर्मचारी संघ का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो गया है। ऐसे में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराया जाएगा। जीडीए में 360 कर्मचारी इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव लडऩे के इच्छुक कर्मचारी एक जून से तीन जून तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र फार्म लेने,फार्म जमा करने एवं नामांकन पत्र वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारी संघ के 8 पदों के लिए आठ जून की सुबह 10 बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना करने के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। कर्मचारी संघ के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामांत्री, संगठन मंत्री, कार्यालय मंत्री, प्रचार मंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव होगा। गुरूवार को पहले दिन कर्मचारी संघ का चुनाव लडऩे वाले इच्छुक 30 कर्मचारियों ने नामांकन फार्म लिए। यह कर्मचारी इन पदों पर चुनाव लड़ेंगे।फॉर्म लेने के बाद कर्मचारी अब तीन जून तक अपना नामांकन पत्र जमा कराएंगे। जीडीए कर्मचारी संघ का चुनाव तीन साल बाद होता है। जो भी पदाधिकारी चुनाव में जीतकर आते हैं। उनका कार्यकाल तीन साल तक रहेगा। इसके बाद नई पदाधिकारियों का चयन होता है।